संगीत मंच परिवार संस्थान,झालावाड़ द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न सुनहरी गीतों से गायको ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दी

झालावाड़ 12 नवम्बर 2026, संगीतमंच परिवार संस्थान, झालावाड़ रजि. की और से कोटा रोड स्थित निजी होटल में सुरीले गीतों के माध्यम से दीपावली मिलन समारोह धूम-धाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान की मातृशक्ति द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यापर्ण कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सर्वप्रथम तिथि गुप्ता ने सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति दी तत्पश्चात संस्थान के रामलखन शर्मा ने सुमधुर गणेश वन्दना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
कार्यक्रम में बाल मुकन्द वर्मा ने तुम मुझंे यू भुला न पाओगे, संस्थान के अध्यक्ष असलम खान सिंगर ने चांदी जैसा रंग है तेरा गाया तो उपस्थित समस्त युवाओं ने तालियाँ बजाकर उत्साहवर्धन किया। इन्द्रनारायण शर्मा ने मौसम है आशिकाना, संस्थान के संचालक सदस्य कमल गुप्ता ने आपकी नजरों को समझा का गाकर माहौल को रंगीन बना दिया।
संस्थान के सचिव राकेश अग्रवाल ने छू लेने दो नाजुक होटो को गाया तो उपस्थित पांडाल तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा। 78 वर्षीय कैलाश चन्द्र व्यास ने एक हसीं शाम को गीत का सुर छेड़ा, संचालक सदस्य रामलखन शर्मा ने दीवानों से ये मत पूछो, विकास पंवार ने हम तेरे शहर में, संस्थान के कोषाध्यक्ष धनीराम समर्थ ने वफा जिनसे की, तिथि गुप्ता ने भोर भए पनघट पर गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
अनुराग वर्मा ने तुम साथ हो जब अपने सुनाकर सबकों मिलजुल कर रहने की प्रेरणा दी। संस्थान के उपाध्यक्ष चेतन्य शर्मा ने जब दीप जले आना,हंसराज सोनी ने पतझड़ सावन,देवेन्द्र सोनी ने यूॅ ही तुम मुझसे प्यार करती हो, विवेक सक्सैना ने मंजिले अपनी जगह, राजेश गौतम एवं कुमारी रिया गौतम ने युगल गीत मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा मिल गया होता, आशुतोष वर्मा ने तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो,रामजी वैष्णव ने नफरत की दुनियॉ को, निलिमा अग्रवाल ने तुमको पिया दिल दिया, मधुबाला ने तुझसे नाराज नही जिन्दगी, संस्थान के सहसचिव विनोद गोड ने क्या यही प्यार है, जयपुर से दो कलाकार आई रिया गौतम ने 16 बरस की बाली उमर को सलाम का सुर छेडकर कार्यक्रम को ऊचाईयों पर ले जाने का प्रयास किया एवं प्रबल वर्मा ने नया एलबम अजब सी अजब सी अदायें गीत गाया, सुनीता वर्मा ने तुम मुझे यूॅ भुला न पाओगे सहित रमेश पंजाबी, लक्की सरदार, पंकज गुप्ता, योगेन्द्र शाक्यवाल,जगदीश अग्रवाल,अशोक रेडीवाल,मास्टर अरमान खान उर्फ लक्की, उषा गुप्ता, योगिता गुप्ता ने भी गीतो की प्रस्तुतियाँ दी।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में कई संगीतप्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्दकिशोर वर्मा ने की।
मुख्य अतिथि व्याख्याता राजेश गौतम रहे और विशिष्ठ अतिथि एडवोकेट विवेक सक्सैना,लक्की सरदार,अशोक रेडीवाल एवं रमेश पंजाबी रहे। आभार संस्थान के कोषाध्यक्ष धनीराम समर्थ ने किया।
कार्यक्रम का संचालन राकेश अग्रवाल एवं असलम खान सिंगर ने किया। कार्यक्रम के अन्त सभी संगीतप्रेमियों ने हँसते हँसते कट जाये रस्ते गीत गाकर झुमते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम देर रात्रि तक चला तत्पश्चात आतिशबाजी कर सभी को दीपावली की शुभकामनाऐं दी। यह जानकारी संस्थान के सचिव राकेश अग्रवाल ने दी।
आभार संस्थान के कोषाध्यक्ष धनीराम समर्थ ने किया। मंच संचालन सचिव राकेश अग्रवाल, अध्यक्ष असलम खान सिंगर ने किया।
यह जानकारी संस्थान के सचिव राकेश अग्रवाल ने दी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







