बेलाव में निकली विधिक जागरूकता पदयात्रा, लोगों को बताए गए कानूनी अधिकार!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कैमूर (भभुआ)। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कैमूर द्वारा संचालित “एक दीया विधिक सेवा के नाम” अभियान के तहत शुक्रवार को बेलाव में विधिक जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।
यह पदयात्रा बेलाव थाना परिसर से शुरू होकर बेलाव बाजार तक पहुंची। इसमें पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) ने आम नागरिकों को विधिक सेवा प्राधिकार की योजनाओं, कानूनी अधिकारों तथा जरूरतमंदों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दीपक भटनागर के मार्गदर्शन तथा प्राधिकार के सचिव डॉ. शैल के निर्देशन में किया जा रहा है। यह अभियान 8 से 15 नवंबर तक जिले में संचालित होगा।
पदयात्रा के दौरान लोगों को बताया गया कि समाज के गरीब, कमजोर, वंचित एवं असहाय वर्गों को बिना आर्थिक बोझ के न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य है। पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और न्यायिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
इसके अलावा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की विभिन्न योजनाओं, वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली और मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण निपटारे के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय मामलों का निस्तारण कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को संदेश दिया गया कि आर्थिक अभाव न्याय पाने में बाधा नहीं बनना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 15 नवंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में जागरूकता पदयात्रा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 14.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया द्वारा कोंच थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पर अब एक युवक ने बदसलूकी और गाली-गलौज…
पूरी खबर पढ़ें →
*रसोडा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, सरपंच सहित समस्त पंचों ने दी धरने की चेतावनी* *खसरा…
पूरी खबर पढ़ें →
पंजाब में पराली जलाने के 5,785 मामले दर्ज, 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना अस्पतालों में बढ़ी सांस के…
पूरी खबर पढ़ें →
बेलघाट थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस, राजस्व संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादी थाना प्रभारी संदीप कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार ), सोनभद्र :– गुरु आश्रम पब्लिक स्कूल पकरी में शनिवार, 14 नवंबर को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।