Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

छठ महापर्व प्रकृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक (कविता प्रदीप द्विवेदी)

14 Nov 2026, 02:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

सूर्य उपासना और संतान की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है कठिन व्रत, 15 नवंबर को संध्या और 16 नवंबर को सुबह दिया जाएगा सूर्यदेव को अर्घ्य

पीथमपुर। छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और लोक आस्था का ऐसा अनुपम पर्व है, जो प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, परिवार के प्रति समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है। यह बात पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कविता प्रदीप द्विवेदी ने छठ पर्व की महत्ता बताते हुए कही।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा मुख्य रूप से भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना का पर्व है। सूर्यदेव को जीवन, ऊर्जा और आरोग्य का स्रोत माना जाता है। श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना के साथ पूरी श्रद्धा और निष्ठा से यह कठिन व्रत करते हैं।
कविता द्विवेदी ने बताया कि छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला महापर्व है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है, इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाई जाती है। इस दौरान व्रती कठोर नियमों, स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का पालन करते हैं।
उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को शाम के समय श्रद्धालु नदी, तालाब और जलाशयों के घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं 16 नवंबर को तड़के सुबह उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का विधिवत समापन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि छठ पर्व की सबसे बड़ी विशेषता सामाजिक समरसता है। इस अवसर पर जाति, वर्ग और आर्थिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी लोग एक साथ घाटों पर पहुंचते हैं और सूर्यदेव की आराधना करते हैं। यह पर्व हमें जल, धरती और प्रकृति के महत्व को समझने तथा उनका सम्मान करने की प्रेरणा देता है।
अंत में कविता प्रदीप द्विवेदी ने समस्त श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा युवामोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य गजेंद्र सिंह तोमर का प्रथम आगमन
Morena14 Nov

भाजपा युवामोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य गजेंद्र सिंह तोमर का प्रथम आगमन

आज भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने व प्रथम आगमन पर भाई श्री गजेंद्र सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राजा भैया, धनंजय सिंह और बृजभूषण समेत 19 प्रभावशाली व्यक्तियों का मांगा ब्योरा, गाजीपुर के अजय मरदह का नाम भी सूची में शामिल
Prayagraj14 Nov

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राजा भैया, धनंजय सिंह और बृजभूषण समेत 19 प्रभावशाली व्यक्तियों का मांगा ब्योरा, गाजीपुर के अजय मरदह का नाम भी सूची में शामिल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में शस्त्र लाइसेंसों के आवंटन, उनके नवीनीकरण और हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन को लेकर इलाहाबाद…

बरिष्ट पत्रकार मिथलेश जैन ने अतिक्रमण, कचरा प्रबंधन, शापिंग, काम्प्लेक्स एवं जन्म मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था पर उठाये गंभीर सवाल
error: Content is protected !!