Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

15 Nov 2026, 03:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

छठ घाटों पर पहुंचे डीएम, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, CCTV और बैरिकेडिंग के दिए निर्देश

महराजगंज।
छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने शनिवार देर शाम नगर पालिका परिषद महराजगंज के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने सबसे पहले उद्योग चौराहा स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर मजबूत बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे और जरूरी दिशा-निर्देशों से संबंधित सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद जिलाधिकारी बलिया नाला स्थित छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखने के साथ सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
डीएम ने सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने तथा सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार, तहसीलदार सदर पंकज शाही, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चिटफंड कंपनियों में फंसे गरीबों के पैसे की वापसी की मांग तेज, अपनी जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सरकार को सौंपा ज्ञापन लखनऊ में रमेश चंद्र निषाद ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्र
गढ़पहरा धाम में दिवारी महोत्सव ने रचा बुंदेली संस्कृति का जीवंत उत्सव
Sagar22 Nov

गढ़पहरा धाम में दिवारी महोत्सव ने रचा बुंदेली संस्कृति का जीवंत उत्सव

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक गढ़पहरा धाम में रविवार…

पूरी खबर पढ़ें →
यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट
Mahrajganj22 Nov

यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट

महराजगंज: यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट महराजगंज। यातायात माह नवंबर-2026…

पूरी खबर पढ़ें →
ગુજરાત રાજ્ય ના સોમનાથ જિલ્લા ના બોડીદર દેવાયત ગઢ માં 18 નવેમ્બર શૌર્ય દિવસ શોભા યાત્રા ની ધ્વજારોહણ ભવ્ય ઉજવણી
Gir Somnath22 Nov

ગુજરાત રાજ્ય ના સોમનાથ જિલ્લા ના બોડીદર દેવાયત ગઢ માં 18 નવેમ્બર શૌર્ય દિવસ શોભા યાત્રા ની ધ્વજારોહણ ભવ્ય ઉજવણી

*વીર આહિર સપૂત દેવાયત આપા બોદર ના ગઢ બોડીદર માં 18 નવેમ્બર શૌર્ય દિવસ ની શોભા યાત્રા ભવ્ય…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!