छुट्टी से लौटने से पहले CRPF जवान ने दी जान, गांव में पसरा मातम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में छुट्टी पर घर आए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान का शव उसके घर में मिला। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, मामला सिहावा थाना क्षेत्र के सातबहाना गांव का है। यहां 32 वर्षीय CRPF जवान डाकेश, पिता भीमकुमार सोम, ने बीते दरमियानी रात अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
कांकेर के अंतागढ़ में तैनात था जवान
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डाकेश की तैनाती कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में CRPF की 28वीं बटालियन में थी। वह 10 दिनों की छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि सोमवार को उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन इससे पहले ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
आत्महत्या की वजह का पता नहीं
जवान ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सिहावा पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कप्तानगंज/बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कप्तानगंज ब्लॉक के सावित्री मैरिज हॉल में अपने ग्राम पंचायत नयकापार…
पूरी खबर पढ़ें →
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की एक अदद…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live tv Distric Repoter Dr.Pintu Paul : दिनांक : २२ नोव्हेंबर २०२६ | 'पोलीस म्हणून निवड…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय उम्र करीब…
पूरी खबर पढ़ें →
जमुनियां गोपाल गौशाला पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी, गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्व-सहायता समूह द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
कसडोल के ग्राम भदरा में लगभग 30 मवेशियों की मौत, आनन-फानन में महानदी में दफनाया गया व्यवस्थाओं पर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।