Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

मोहनिया जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 218.655 लीटर शराब जब्त

16 Nov 2026, 08:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मोहनिया जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 218.655 लीटर शराब जब्त - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

मोहनिया समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 218.655 लीटर शराब जब्त

मोहनिया (कैमूर)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्कर तस्करी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला कैमूर जिले के मोहनिया से सामने आया है, जहां शराब तस्करी के लिए एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया जा रहा था। समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक एम्बुलेंस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, समेकित जांच चौकी मोहनिया पर वाहनों की नियमित जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को एक एम्बुलेंस पर संदेह हुआ। इसके बाद टीम ने एम्बुलेंस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई कुल 218.655 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद एम्बुलेंस को जब्त करते हुए चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार चालक की पहचान हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले के गोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़ाना गांव निवासी सत्यावन, पिता रामफल के रूप में हुई है।

एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन से शराब की बरामदगी के बाद तस्करी के इस तरीके को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट )

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पाली में सरकारी जमीन पर कब्जे का शक! विनायक मोटर्स के पास दीवार निर्माण ने खड़े किए सवाल 3. मुंगाडीह पुल के नीचे सार्वजनिक रास्ते के पास निर्माण, क्या सुरक्षित है सरकारी जमीन?
रूपवास की शकरपुर ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान के दौरान झगड़ा पुलिस ने संभाल मोर्चा
Bharatpur17 Nov

रूपवास की शकरपुर ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान के दौरान झगड़ा पुलिस ने संभाल मोर्चा

#रूपवास_में_शांतिपूर्ण मतदान के बीच शक्करपुर में हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा, रूपवास पंचायत समिति की सभी 38…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!