दीपावली के उल्लास में आत्मीयता और सामाजिक सौहार्द का संगम बना विधायक लारिया का मिलन समारोह
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* दीपावली के पावन पर्व पर आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता की परंपरा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया द्वारा मकरोनिया स्थित बटालियन पहाड़ी के श्री हनुमान मंदिर परिसर में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं नगरों से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दीवाली सोबत एवं भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना रहा। आत्मीय मेल-मिलाप, पारस्परिक सौहार्द और उत्सवी उल्लास के बीच आयोजित स्नेहभोज ने समारोह को विशेष आत्मीयता प्रदान की।
दाल-बाटी एवं बाफले के पारंपरिक स्नेहभोज में सहभागी होकर लोगों ने दीपावली की खुशियां साझा कीं। विधायक लारिया ने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।
समारोह ने सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और पारिवारिक आत्मीयता के भाव को और प्रगाढ़ किया। इस अवसर पर सागर सांसद डॉ.लता वानखेड़े, प्रभुदयाल पटेल, नपाध्यक्ष मिहीलाल, कुश बोर्ड अध्यक्ष, जिला महामंत्री चैन सिंह, सुमित यादव,ऑफिसर यादव, कपिल कुशवाहा, नीकेश गुप्ता, जयंती मौर्य ,मधुकर जाटव, शारदा खटीक, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, सौरभ केशरवानी, अशोक सिंह पड़रिया,सोहन लोधी, सुखदेव मिश्रा,अनिल तिवारी, शिक्षा विश्वकर्मा, उमा रजक, वर्षा विश्वकर्मा, रेखा चौधरी,रेखा वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर, जनप्रतिनिधि,पार्षदगण, एल्डरमैन, क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जमुनियां गोपाल गौशाला पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी, गोवंश के रखरखाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्व-सहायता समूह द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
कटाएघाट में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे महापौर प्रीति सूरी, भाजपा…
पूरी खबर पढ़ें →
।।वंदेभारतलाइवटीव न्युज के सभी दर्शक बंधुओं को कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाऐ। । ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷ कार्तिक मास पूर्णिमा तिथि…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर। भदनपुर टोल प्लाजा के कर्मचारियों के पीएफ का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मिली…
पूरी खबर पढ़ें →
बेबी कॉन्वेंट स्कूल, जहांगीराबाद, भोपाल में 21 नवंबर को "प्रतिभा खोज" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नगर निगम द्वारा काकागंज वार्ड स्थित वीरांगना झलकारी बाई…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।