Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

जनगणना-2027: महराजगंज में स्व-गणना अभियान शुरू, पहले दिन 379 लोगों ने भरी अपनी जानकारी 30 नवंबर तक चलेगा अभियान, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने भी पूरी की स्व-गणना

16 Nov 2026, 06:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जनगणना-2027: महराजगंज में स्व-गणना अभियान शुरू, पहले दिन 379 लोगों ने भरी अपनी जानकारी 30 नवंबर तक चलेगा अभियान, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने भी पूरी की स्व-गणना - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

जनगणना-2027: महराजगंज में स्व-गणना अभियान शुरू, पहले दिन 379 लोगों ने भरी अपनी जानकारी
30 नवंबर तक चलेगा अभियान, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने भी पूरी की स्व-गणना; जनप्रतिनिधियों ने लोगों से की भागीदारी की अपील

महराजगंज। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार से जिले में स्व-गणना अभियान की शुरुआत हो गई। 16 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में नागरिक ऑनलाइन माध्यम से स्वयं और अपने परिवार की आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकेंगे। अभियान के पहले दिन सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने भी अपनी स्व-गणना पूरी की।
विधायक के कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कराई। इसके अलावा सिसवा नगर पालिका की अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्व-गणना में सहभागिता की।
इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक सरकार को सही और बेहतर नीतियों के निर्माण में सहयोग दे सकते हैं। प्रक्रिया बेहद सरल है। कहीं कोई परेशानी होने पर लोग प्रगणकों की मदद ले सकते हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
स्व-गणना को लेकर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नगर निकायों में कूड़ा संग्रहण वाहनों पर बैनर और पोस्टर लगाकर प्रचार किया जा रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सचिवालयों, पंचायत भवनों और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से लोगों को स्व-गणना में सहयोग दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन के अनुसार, सोमवार शाम चार बजे तक जनपद में कुल 379 लोगों ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। प्रशासन ने लोगों से 30 नवंबर तक अपनी जानकारी दर्ज कर जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लाल का खेड़ा ग्राम पंचायत के सामुदायिक विश्राम गृह पर अवैध कब्जे का आरोप, सरपंच ने SDM से की कार्रवाई की मांग
Bhilwara17 Nov

लाल का खेड़ा ग्राम पंचायत के सामुदायिक विश्राम गृह पर अवैध कब्जे का आरोप, सरपंच ने SDM से की कार्रवाई की मांग

लाल का खेड़ा ग्राम पंचायत के सामुदायिक विश्राम गृह पर अवैध कब्जे का आरोप, सरपंच ने SDM से…

पूरी खबर पढ़ें →
स्व.विष्णु खटीक के परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभारी मंत्री चुप क्यों है.- सुरेन्द्र चौधरी
Sagar16 Nov

स्व.विष्णु खटीक के परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभारी मंत्री चुप क्यों है.- सुरेन्द्र चौधरी

सागर , वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* विवेकानंद वार्ड स्थित मछरयाई शराब दुकान के पास…

पूरी खबर पढ़ें →
चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल
Chandauli16 Nov

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचलचन्दौली जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!