Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर गाजीपुर पुलिस की सख्ती, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ चला विशेष चेकिंग अभियान

16 Nov 2026, 08:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर गाजीपुर पुलिस की सख्ती, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ चला विशेष चेकिंग अभियान - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

खबर गाजीपुर से।
गाजीपुर। जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गाजीपुर पुलिस ने सोमवार, 16 नवंबर 2026 को पूरे जनपद में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों और एक ही बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन के निर्देश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में यह विशेष अभियान संचालित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर एवं ग्रामीण) तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में शाम 4 बजे से 6 बजे तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों, तिराहों और संवेदनशील मार्गों पर पुलिस टीमों ने सघन वाहन चेकिंग की।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले और दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों को रोककर उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की। इसके साथ ही संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों तथा आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुछ वाहनों को सीज भी किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने अभियान में शामिल सभी थाना प्रभारियों और यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वाहन चेकिंग के दौरान आम नागरिकों के साथ शालीनता और संवेदनशीलता का व्यवहार किया जाए। किसी भी परीक्षार्थी, परिवार के साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति अथवा आम राहगीर को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ नागरिकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
गाजीपुर पुलिस की आमजन से अपील

गाजीपुर पुलिस ने जनपदवासियों और विशेषकर युवा वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय मानक ISI मार्क वाला हेलमेट पहनें, ट्रिपल राइडिंग से बचें तथा वाहन के सभी आवश्यक कागजात साथ रखें। याद रखें, यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।

जिला संवाददाता – विवेकानंद राय
गाजीपुर
Vande Bhart News

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर से 28 नवंबर तक भव्य आयोजनों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है
Dhanbad17 Nov

झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर से 28 नवंबर तक भव्य आयोजनों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है

जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 17 नवंबर 2026 इसी कड़ी में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में…

पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज: जिला संपर्क केंद्र (DCC) का निरीक्षण कर मतदाताओं की शिकायत निवारण व्यवस्था का लिया जायजा
Mahrajganj17 Nov

महराजगंज: जिला संपर्क केंद्र (DCC) का निरीक्षण कर मतदाताओं की शिकायत निवारण व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज: जिला संपर्क केंद्र (DCC) का निरीक्षण कर मतदाताओं की शिकायत निवारण व्यवस्था का लिया जायजा महराजगंज। आज…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर में नगीना बस अड्डे पर छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार – फोन और बाइक बरामद
Bijnor17 Nov

बिजनौर में नगीना बस अड्डे पर छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार – फोन और बाइक बरामद

बिजनौर के नगीना रोडवेज बस अड्डे पर युवती का मोबाइल छीनकर भागने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
“2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी”, CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक
Kurukshetra17 Nov

“2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी”, CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मोरनी ब्लॉक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माटी वंदन अभियान के…

पूरी खबर पढ़ें →
ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਸਪੀਕਰ ਜੀ ਨੇ ਜਨਗਣਨਾ 2027 ਅਧੀਨ ਸੈਲਫ-ਇਨਿਊਮਰੇਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਭਰਿਆ ਫਾਰਮ
Faridkot17 Nov

ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਸਪੀਕਰ ਜੀ ਨੇ ਜਨਗਣਨਾ 2027 ਅਧੀਨ ਸੈਲਫ-ਇਨਿਊਮਰੇਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਭਰਿਆ ਫਾਰਮ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਨਗਣਨਾ-2027 ਨੂੰ ਡਿਜੀਟਲ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਨਾਗਰਿਕਾਂ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!