छठ महापर्व पर नौगढ़ जमुआर घाट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा अभियान छठ पूजा के लिये कच्चा दूध एवं जलपान का किया गया वितरण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


छठ महापर्व पर नौगढ़ जमुआर घाट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा अभियान
छठ पूजा के लिये कच्चा दूध एवं जलपान का किया गया वितरण
सिद्धार्थनगर. लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने और व्रतियों के पारण के दौरान जमुआर घाट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सेवा अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने घाट पर श्रद्धालुओं को काढ़ा, बिस्किट तथा भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए कच्चा दूध वितरित किया। संघ के जिला प्रचारक राघवेंद्र ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य एवं स्व का जागरण को समाज परिवर्तन के पांच प्रमुख सूत्र बताया। उन्होंने कहा कि संस्कारित परिवार, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध से ही एक सशक्त एवं समरस समाज का निर्माण संभव है। इन पांच सूत्रों को केवल विचारों तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, आस्था, संयम और स्वच्छता का विशेष संदेश देता है। इस दौरान नगर संघचालक रणजीत, नगर कार्यवाह अभय, सह जिला कार्यवाह मनोज, अभिषेक त्रिपाठी, सौरभ, महेश्वर पाण्डेय, जिला सेवा प्रमुख नंदलाल रस्तोगी, उमेश पाण्डेय, सत्यव्रत, योगेश, हिमांशु, आयुष आदि मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 17 नवंबर 2026 इसी कड़ी में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज: जिला संपर्क केंद्र (DCC) का निरीक्षण कर मतदाताओं की शिकायत निवारण व्यवस्था का लिया जायजा महराजगंज। आज…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा(रतलाम)--- कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए…
पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर के नगीना रोडवेज बस अड्डे पर युवती का मोबाइल छीनकर भागने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मोरनी ब्लॉक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माटी वंदन अभियान के…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਨਗਣਨਾ-2027 ਨੂੰ ਡਿਜੀਟਲ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਨਾਗਰਿਕਾਂ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।