उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत हो रहे मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने सोमवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने डीडवाना के सुपका, सेवा, ललासरी, दयालपुरा, दौलतपुरा, चौलुखां, कोलिया, खरेश,रुवां सानिया,केराप
मौलासर के बरडवा, दीनदारपुरा तथा लाडनूं के खामियाद,धूड़ीला, रताऊ में विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान दलों से संवाद कर मतदान प्रतिशत,मतपेटियों की कार्यप्रणाली, बिजली, पेयजल, छाया तथा दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने, मतदान की गोपनीयता बनाए रखने तथा पूरी पारदर्शिता के साथ मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने और मतदान केंद्र परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कतार में खड़े मतदाताओं से भी बातचीत की और निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित सेक्टर अधिकारी निकिता राठौड़, सरोज चोयल व जोनल मजिस्ट्रेट एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जावरा(रतलाम)--- कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मोरनी ब्लॉक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माटी वंदन अभियान के…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਨਗਣਨਾ-2027 ਨੂੰ ਡਿਜੀਟਲ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਨਾਗਰਿਕਾਂ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरसड़ा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी निरीक्षक कुलदीप कुमार हमारा की देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त संबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला पदाधिकारी ने अखलासपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में सुनीं आमजनों की समस्याएं; पंचायत स्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा। किसानों की समस्याओं, कृषि संबंधी चुनौतियों और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने ग्राम निपानिया बैजनाथ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।