माय भारत द्वारा 19 नवम्बर को डीडवाना में होगा राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


माय भारत द्वारा 19 नवम्बर को डीडवाना में होगा राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन
डीडवाना-कुचामन, मेरा युवा भारत (माय भारत), डीडवाना द्वारा 19 नवम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे बांगड़ कन्या महाविद्यालय, डीडवाना में राष्ट्रीय युवा संसद (National Youth Parliament) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (Viksit Bharat Young Leaders Dialogue) के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
जिला युवा अधिकारी कपिल सैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के ऐसे युवा भाग ले सकेंगे, जिनकी आयु 17 अगस्त 2026 तक 18 से 25 वर्ष के मध्य हो। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” (Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat) विषय पर 3 मिनट में अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जो आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डीडवाना जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल पर उपलब्ध “NYP Didwana” नामक इवेंट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल, तार्किक चिंतन एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े सामाजिक विषयों पर जागरूकता और सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देना है। माय भारत, डीडवाना द्वारा जिले के सभी पात्र युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जावरा(रतलाम)--- कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मोरनी ब्लॉक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माटी वंदन अभियान के…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਨਗਣਨਾ-2027 ਨੂੰ ਡਿਜੀਟਲ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਨਾਗਰਿਕਾਂ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरसड़ा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी निरीक्षक कुलदीप कुमार हमारा की देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त संबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला पदाधिकारी ने अखलासपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में सुनीं आमजनों की समस्याएं; पंचायत स्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा। किसानों की समस्याओं, कृषि संबंधी चुनौतियों और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने ग्राम निपानिया बैजनाथ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।