Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bharatpur

जर ख के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

17 Nov 2026, 12:36 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जर ख के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल - BHARATPUR, राजस्थान

#जरख_ने_किया_हमला : भरतपुर जिले में वैर क्षेत्र के निठार गांव में एक हिंसक जरख के हमले ने पूरे इलाके में हड़कम्प मचा दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार हमले में कुम्हेरिया वाले बाबा गब्बू जी गंभीर रूप से ल*हूलुहा*न हो गए, जिन्हें नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका सघन उपचार कर रही है। गांव में अचानक हुए हमले से समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है और ग्रामीण खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बाबा गब्बू जी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर फैलते ही उनके हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में गहरा शोक व चिंता की लहर दौड़ गई है, जो लगातार ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार इस दर्दनाक हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया है और उन्होंने स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने कड़े शब्दों में मांग की है कि गांव के सरपंच इस गंभीर लापरवाही और हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लें। लोगों का स्पष्ट कहना है कि वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही के बावजूद सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, जिसका खामियाजा आज संत समाज को भुगतना पड़ा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सरपंच अविलंब वन विभाग से समन्वय स्थापित कर पूरे क्षेत्र में सघन निगरानी, गश्त और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी अन्य नागरिक या संत को ऐसे खूनी हमलों का शिकार न होना पड़े।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पाली में सरकारी जमीन पर कब्जे का शक! विनायक मोटर्स के पास दीवार निर्माण ने खड़े किए सवाल 3. मुंगाडीह पुल के नीचे सार्वजनिक रास्ते के पास निर्माण, क्या सुरक्षित है सरकारी जमीन?
रूपवास की शकरपुर ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान के दौरान झगड़ा पुलिस ने संभाल मोर्चा
Bharatpur17 Nov

रूपवास की शकरपुर ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान के दौरान झगड़ा पुलिस ने संभाल मोर्चा

#रूपवास_में_शांतिपूर्ण मतदान के बीच शक्करपुर में हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा, रूपवास पंचायत समिति की सभी 38…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!