Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता –डॉ प्रेम कुमार

17 Nov 2026, 12:36 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता --डॉ प्रेम कुमार - गया, बिहार

प्रेस विज्ञप्ति
गया, दिनांक – 15 नवंबर 2026

किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता : डॉ. प्रेम कुमार

पैक्स गोदाम बारा (गंगापुर) में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, सामान्य धान ₹2,441 एवं ग्रेड-ए धान ₹2,461 प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीद

अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को गया जिले के पैक्स गोदाम बारा (गंगापुर) में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्यक्रम में शामिल होकर धान खरीद का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार किसानों की मेहनत और उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। धान अधिप्राप्ति की पारदर्शी एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़े।

उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के लिए बिहार में धान अधिप्राप्ति का कुल लक्ष्य 35 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। उत्तर बिहार में 1 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक तथा दक्षिण बिहार में 15 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक धान की खरीद की जाएगी।

भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार सामान्य धान की खरीद ₹2,441 प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान की खरीद ₹2,461 प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना ऑनलाइन निबंधन कराकर पैक्स एवं व्यापार मंडलों के माध्यम से धान की बिक्री करें।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया जिले में कुल 363 समितियां निबंधित हैं, जिनमें 320 पैक्स, 24 व्यापार मंडल एवं 19 नगर पैक्स शामिल हैं। इनमें 50 समितियां विभिन्न कारणों से अकार्यरत हैं, जबकि 313 समितियां धान अधिप्राप्ति के लिए चयन योग्य हैं। जिला प्रशासन एवं सहकारिता विभाग को निर्देशित किया गया है कि सभी चयन योग्य समितियों के माध्यम से किसानों से धान की खरीद सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं, पारदर्शी तौल व्यवस्था, समय पर भुगतान तथा किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बारा पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश निराला ने की।

इस अवसर पर डीसीओ नरोत्तम पांडे, अध्यक्ष मगध विपणन सहकारी समिति बसंत जी परमार,अध्यक्ष मगध सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ पप्पू चंद्रवंशी, सरयू ठाकुर, मिथिलेश मांझी, कपिल यादव, राघवेंद्र शर्मा (पैक्स अध्यक्ष, चूड़ी), वीरेंद्र यादव (पैक्स अध्यक्ष), कृष्ण यादव (व्यापार मंडल अध्यक्ष), रंजन पासवान, विनोद प्रसाद, वसंत यादव (पूर्व मुखिया), लालबाबू यादव, जितेंद्र सिंह, महेश यादव, रंजीत कुमार सिंह, संजय यादव,द्वारिका बाबू सहित अन्य गणमान्य लोग एवं किसान उपस्थित रहे।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पाली में सरकारी जमीन पर कब्जे का शक! विनायक मोटर्स के पास दीवार निर्माण ने खड़े किए सवाल 3. मुंगाडीह पुल के नीचे सार्वजनिक रास्ते के पास निर्माण, क्या सुरक्षित है सरकारी जमीन?
रूपवास की शकरपुर ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान के दौरान झगड़ा पुलिस ने संभाल मोर्चा
Bharatpur17 Nov

रूपवास की शकरपुर ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान के दौरान झगड़ा पुलिस ने संभाल मोर्चा

#रूपवास_में_शांतिपूर्ण मतदान के बीच शक्करपुर में हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा, रूपवास पंचायत समिति की सभी 38…

पूरी खबर पढ़ें →
कुयफाटा येथे अंजनी ट्रॅव्हल्सला भीषण आग, प्रवासी सुखरूप, सामान जळून खाक
Nagpur17 Nov

कुयफाटा येथे अंजनी ट्रॅव्हल्सला भीषण आग, प्रवासी सुखरूप, सामान जळून खाक

| कुयफाटा येथे अंजनी ट्रॅव्हल्सला भीषण आग, प्रवासी सुखरूप, सामान जळून खाक कुयफाटा : नागपूरहून घोटकडे नेहमीप्रमाणे येणाऱ्या…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!