आगर मालवा। किसानों की समस्याओं, कृषि संबंधी चुनौतियों और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने ग्राम निपानिया बैजनाथ में किसान चौपाल का आयोजन किया। सोमवार, 16 नवंबर को आयोजित इस चौपाल में कांग्रेस नेताओं ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
चौपाल में क्षेत्र के किसानों ने अपनी परेशानियां और सुझाव जनप्रतिनिधियों के सामने रखे। इस दौरान किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके हक और अधिकारों की रक्षा करने तथा समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खेतों में दिन-रात मेहनत कर देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओं की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना सभी की जिम्मेदारी है। किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और उनकी आवाज को हर स्तर पर बुलंद किया जाएगा।
*दिग्गज कांग्रेस नेताओं का लगा जमावड़ा*
किसान चौपाल में पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तंवर, प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवकरण गुर्जर, NSUI के राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर, जिला पंचायत सदस्य जीतू पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन यादव, पार्षद पवन कारपेंटर, पीयूष पालीवाल, अनमोल वर्मा, बहादुर सिंह बगड़ावत, लकी गुर्जर, शाहिद मुल्तानी, तुषार पांडे, जुगल पांचाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।