Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

अखलासपुर में DM का बड़ा एक्शन! अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, अतिक्रमण हटाने का आदेश!

17 Nov 2026, 06:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अखलासपुर में DM का बड़ा एक्शन! अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, अतिक्रमण हटाने का आदेश! - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

जिला पदाधिकारी ने अखलासपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में सुनीं आमजनों की समस्याएं; पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा कर त्वरित क्रियान्वयन का दिया निर्देश

आज दिनांक 17 नवंबर, 2026 को अखलासपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याओं, लंबित आवेदनों एवं पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी महोदय ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए आम नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही पात्र लाभुकों का राशन कार्ड निर्माण एवं इससे संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

शिविर में अनुपस्थित पाए गए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। वहीं, पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों एवं सड़कों के किनारे स्थित नालों में अतिक्रमण की समस्या संज्ञान में आने पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी को माइकिंग के माध्यम से आमजनों को सूचित करते हुए स्थलों का निरीक्षण एवं जांच करने तथा नालों एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पंचायत में विद्यालयों के कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत ली गई योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित योजनाओं का भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण करते हुए उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इस संबंध में सभी पंचायत सचिवों एवं मुखिया को अपने-अपने पंचायतों में संचालित योजनाओं की नियमित समीक्षा कर उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त, भूमिहीन किसानों को भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार भूमि उपलब्ध कराई जा सके।

खराब सड़कों की स्थिति को देखते हुए संबंधित पथ निर्माण विभाग (RCD) के पदाधिकारियों को आवश्यक मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (IHHL) से संबंधित लंबित कार्यों एवं पात्र लाभुकों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए जिला कोऑर्डिनेटर को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पंचायतों में संचालित सभी जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। पंचायत स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं से संबंधित सभी लंबित कार्यों को संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी करने एवं कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होने देने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना है। सभी संबंधित पदाधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह रहते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान, पंचायतों के समग्र विकास एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों एवं सुझावों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें।

कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

“2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी”, CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक
Kurukshetra17 Nov

“2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी”, CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मोरनी ब्लॉक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माटी वंदन अभियान के…

पूरी खबर पढ़ें →
ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਸਪੀਕਰ ਜੀ ਨੇ ਜਨਗਣਨਾ 2027 ਅਧੀਨ ਸੈਲਫ-ਇਨਿਊਮਰੇਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਭਰਿਆ ਫਾਰਮ
Faridkot17 Nov

ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਸਪੀਕਰ ਜੀ ਨੇ ਜਨਗਣਨਾ 2027 ਅਧੀਨ ਸੈਲਫ-ਇਨਿਊਮਰੇਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਭਰਿਆ ਫਾਰਮ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਨਗਣਨਾ-2027 ਨੂੰ ਡਿਜੀਟਲ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਨਾਗਰਿਕਾਂ…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश किसानों की समस्याओं पर गरजी कांग्रेस, निपानिया बैजनाथ में किसान चौपाल लगाकर सुनी अन्नदाताओं की पीड़ा किसानों के हक और अधिकारों की लड
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश किसानों की समस्याओं पर गरजी कांग्रेस, निपानिया बैजनाथ में किसान चौपाल लगाकर सुनी अन्नदाताओं की पीड़ा किसानों के हक और अधिकारों की लड
error: Content is protected !!