Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bhilwara

शाहपुरा में आज कायामखानी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े एक साथ निकाह के बंधन में बंधेंगे

18 Nov 2026, 01:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शाहपुरा में आज कायामखानी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े एक साथ निकाह के बंधन में बंधेंगे - BHILWARA, राजस्थान

बिजयनगर रोड स्थित गांधी फार्म में होगा आयोजन, बारातों के स्वागत से लेकर सामूहिक भोज तक की तैयारियां पूरी

शाहपुरा मे सामाजिक एकता, सादगी और आपसी सहयोग की मिसाल पेश करते हुए बुधवार को कायामखानी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कायामखानी वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में बिजयनगर रोड स्थित गांधी फार्म में होने वाले इस सम्मेलन में जिले के 11 जोड़े निकाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे।

सम्मेलन को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली गई हैं। बारातियों और मेहमानों के स्वागत तथा सामूहिक भोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

सोसायटी के सचिव हाजी शौकत खां कायामखानी ने बताया कि सम्मेलन में पंजीकृत 11 जोड़ों की बारातें अपराह्न में पहुंचेगी। शाम 4 बजे सामूहिक निकाह की रस्म अदा कराई जाएगी। इसके बाद अजीम अली सरकार की दरगाह परिसर में बारातियों, मेहमानों और समाजजनों के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था रहेगी।

सोसायटी अध्यक्ष उम्मेद खां कायामखानी, सचिव हाजी शौकत खां कायामखानी और कोषाध्यक्ष गुलशेर खां कायामखानी की अगुवाई में समाज के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से समाज में सामाजिक एकता, सादगीपूर्ण विवाह और आपसी सहयोग का संदेश दिया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अभिभावकों के लिए बड़ी राहत: निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, शिक्षा निदेशालय ने जारी की नई SOP
Chandrapur22 Nov

अभिभावकों के लिए बड़ी राहत: निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, शिक्षा निदेशालय ने जारी की नई SOP

सुमिता शर्मा चंद्रपूर महाराष्ट्र : राज्य के मान्यता प्राप्त गैर-अनुदानित (निजी) स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया, फीस वसूली और…

पूरी खबर पढ़ें →
बागड़ी ग्राम पंचायत में नई शुरुआत, सरपंच मांगी देवी ने संभाली कमान; विकास को लेकर जताया संकल्प बागड़ी। ग्राम पंचायत बागड़ी में नव निर्वाचित सरपंच श्रीमती मांगी देवी ने पदभार ग्रहण
शासकीय तिलक कॉलेज में तीन दिवसीय साहित्यिक, रूपांकन एवं सांस्कृतिक आयोजन संपन्न, विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा 19 से 21 नवंबर तक आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
ग्राम पंचायत सत्याया के नवनिर्वाचित सरपंच डॉ योगेंद्र सिंह भाटी ने संभाला कार्यभार
Jaisalmer22 Nov

ग्राम पंचायत सत्याया के नवनिर्वाचित सरपंच डॉ योगेंद्र सिंह भाटी ने संभाला कार्यभार

ग्राम पंचायत सत्याया के नवनिर्वाचित सरपंच डॉ. योगेंद्र सिंह भाटी ने आज पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर…

पूरी खबर पढ़ें →
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश
Mahrajganj22 Nov

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश महराजगंज। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
छात्र किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर जा सकेंगे स्कूल… जूते-चप्पल उतारना भी अनिवार्य नहीं,बढ़ती ठंड में DPI का बड़ा फैसला, अब सेहत पहले, यूनिफॉर्म बाद में
Sagar22 Nov

छात्र किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर जा सकेंगे स्कूल… जूते-चप्पल उतारना भी अनिवार्य नहीं,बढ़ती ठंड में DPI का बड़ा फैसला, अब सेहत पहले, यूनिफॉर्म बाद में

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे स्कूली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!