Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹491 करोड़ से अधिक की लागत से स्थापित होने वाले उत्तर प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास

19 Nov 2026, 08:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹491 करोड़ से अधिक की लागत से स्थापित होने वाले उत्तर प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: ₹491 करोड़ की लागत से बनेगा उत्तर प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय, सीएम योगी ने किया भूमिपूजन

कैंपियरगंज के विकास को मिली बड़ी सौगात, ₹792 करोड़ से अधिक की 55 विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास

गोरखपुर। कैंपियरगंज और पूर्वांचल के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन धरती गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹491 करोड़ से अधिक की लागत से स्थापित होने वाले उत्तर प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं कैंपियरगंज के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान ₹792 करोड़ से अधिक की लागत वाली 55 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया।

शिक्षा, शोध और रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

प्रस्तावित विश्वविद्यालय पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में उच्च शिक्षा, अनुसंधान, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देगा। यहां सिल्वीकल्चर (वानिकी) और एग्रोफॉरेस्ट्री (कृषि वानिकी) जैसे महत्वपूर्ण विषयों में अध्ययन के साथ बीएससी, एमएससी और पीएचडी तक की शिक्षा उपलब्ध कराने की योजना है।

इस विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा और शोध के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही कैंपियरगंज की पहचान शिक्षा के एक नए केंद्र के रूप में विकसित होने की उम्मीद है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय बताया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उदयपुर संभाग में कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस का दबदबा, डूंगरपुर में फंसा जिला प्रमुख का पेंच
Udaipur20 Nov

उदयपुर संभाग में कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस का दबदबा, डूंगरपुर में फंसा जिला प्रमुख का पेंच

राजस्थान पंचायतीराज चुनाव 2026: उदयपुर संभाग में कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस का दबदबा, डूंगरपुर में फंसा जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक
Mahrajganj20 Nov

बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक

यातायात नियमों का पालन कराने सड़क पर उतरी फरेंदा पुलिस, नौ वाहनों का किया चालान बिना हेलमेट और…

पूरी खबर पढ़ें →
लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
Mahrajganj20 Nov

लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सीएमओ के औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिली स्टाफ नर्स, जारी किया नोटिस लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित…

पूरी खबर पढ़ें →
सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर पलटी गाड़ी हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
Mahrajganj20 Nov

सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर पलटी गाड़ी हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

निचलौल-सिसवा मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा वाहन, बड़ा हादसा टला सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार…

पूरी खबर पढ़ें →
पीएम मोदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जताया आभार
Mahrajganj20 Nov

पीएम मोदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जताया आभार

पीएम मोदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जताया आभार महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!