Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

फॉर्म-6 के 90, फॉर्म-7 के 11 और फॉर्म-8 के 226 आवेदन प्राप्त

19 Nov 2026, 10:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फॉर्म-6 के 90, फॉर्म-7 के 11 और फॉर्म-8 के 226 आवेदन प्राप्त - PALI, राजस्थान

फॉर्म-6 के 90, फॉर्म-7 के 11 और फॉर्म-8 के 226 आवेदन प्राप्त
मतदाता सूची के शुद्धीकरण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित
पाली 19 नवंबर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने एवं पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से गुरुवार को ईआरओ कार्यालय पाली में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धीकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा नामों में संशोधन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पात्र युवाओं एवं नए मतदाताओं का अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने के साथ मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची में नाम जोड़ने, अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन और स्थानांतरण से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निस्तारण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण जांचने तथा आवश्यकतानुसार आवेदन करने की अपील की।
327 आवेदन प्राप्त, फॉर्म-8 के सर्वाधिक 226 आवेदन -सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार पाली सुनील कुमार ने बताया कि कार्यालय में विभिन्न श्रेणियों के कुल 327 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म संख्या-6 के 90 आवेदन, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म संख्या-7 के 11 आवेदन तथा मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन अथवा स्थानांतरण के लिए फॉर्म संख्या-8 के 226 आवेदन शामिल हैं। प्राप्त आवेदनों के नियमानुसार निस्तारण को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई।
ये रहे मौजूद -बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रफीक चौहान, राम किशोर साबू, दलजीत सिंह, रमेश परमार, माणकलाल, ओमाराम बंजारा, अशोक गिरी सहित सुरेश व्यास ललित दवे, अनिल नामा एवं विक्रम सिंह परिहार मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
Mahrajganj20 Nov

लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सीएमओ के औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिली स्टाफ नर्स, जारी किया नोटिस लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी और पुरैना स्थित…

पूरी खबर पढ़ें →
सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर पलटी गाड़ी हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
Mahrajganj20 Nov

सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर पलटी गाड़ी हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

निचलौल-सिसवा मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा वाहन, बड़ा हादसा टला सेंट जॉनसन स्कूल के पास शुक्रवार…

पूरी खबर पढ़ें →
STG Deco आउटसोर्सिंग कंपनी के मज़दूरों का एलान, मासूम खान की नहीं चलेगी मनमानी
Dhanbad20 Nov

STG Deco आउटसोर्सिंग कंपनी के मज़दूरों का एलान, मासूम खान की नहीं चलेगी मनमानी

बाघमारा, कतरास : जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव मासूम खान ने बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया प्रबंधन और…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता – PLतिवारी शासकीय चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
Agar-Malwa20 Nov

जिला संवाददाता – PLतिवारी शासकीय चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

समाचार क्र (1) जिला संवाददाता- PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी स्थान - आगर मालवा *कलेक्टर ने सुसनेर में…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग NH 135 बरकछा घाटी पर आए दिन दुर्घटना हो रही है इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है
Mirzapur20 Nov

मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग NH 135 बरकछा घाटी पर आए दिन दुर्घटना हो रही है इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है

मिर्जापुर से सोनभद्र में जाने वाले रोड बरकछा घाटी पर आए दिन हो रही दुर्घटना इस पर कोई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!