तृतीय राष्ट्रीय लर्निंग इवेंट में धनबाद के नवाचारी ‘आरबीएसके (RBSK) मॉडल’ की हुई सराहना

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 19 नवंबर 2026
जिला प्रशासन, धनबाद द्वारा उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत किए जा रहे नवाचारी प्रयासों को तृतीय राष्ट्रीय लर्निंग इवेंट (3rd National Learning Event) में प्रस्तुत किया गया।
“कोई भी दिव्यांगता अनदेखी न रहे, कोई भी बच्चा पीछे न छूटे – धनबाद का आरबीएसके मॉडल” (No Disability Left Unnoticed, No Child Left Behind – Dhanbad’s RBSK Model) शीर्षक वाली इस प्रस्तुति के माध्यम से जिले में बच्चों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के लिए अपनाई गई प्रभावी कार्यप्रणाली को राष्ट्रीय मंच पर साझा किया गया।
प्रस्तुति में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया:
• शीघ्र पहचान और विशेष उपचार शिविर: '4Ds' (जन्मजात दोष, पोषण संबंधी कमियां, बीमारियां और विकासात्मक देरी एवं दिव्यांगता) से प्रभावित बच्चों की शुरुआती चरण में ही पहचान करना। चिन्हित बच्चों को आरबीएसके विशेष उपचार शिविरों (RBSK Special Treatment Camps) के माध्यम से पूर्णतः निःशुल्क संपूर्ण उपचार (Free of Cost Full Treatment) एवं निरंतर फॉलो-अप की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
• डिजिटल ट्रैकिंग और जिला स्तरीय आरबीएसके वेबसाइट: पारदर्शिता और त्वरित निगरानी के लिए विकसित की गई जिला स्तरीय आरबीएसके वेबसाइट (District-level RBSK Website) का प्रभावी उपयोग, जिससे चिन्हित बच्चों के डेटा, उपचार और फॉलो-अप की वास्तविक स्थिति की रियल-टाइम ट्रैकिंग संभव हो पाई है।
• अंतर-विभागीय समन्वय: स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभागों के बीच बेहतर तालमेल (Convergence) स्थापित कर जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन।
धनबाद की इस पहल ने यह सिद्ध किया है कि मजबूत प्रशासनिक समन्वय, तकनीकी नवाचार और परिणाम-आधारित निगरानी (Outcome-oriented monitoring) के माध्यम से बाल स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सकता है और जिले के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा पहुंचाई जा सकती है।
जिला प्रशासन इस संकल्प के साथ कार्य कर रहा है कि हर बच्चे को आगे बढ़ने और स्वस्थ जीवन जीने का समान अवसर मिले।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






