Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Patna

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक कार्यक्रम का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

21 Nov 2026, 11:55 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक कार्यक्रम का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। - पटना, बिहार

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक कार्यक्रम का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्टर साहिल राज आगाज

वीडियो में मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में तैनात एक जवान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को हाथ लगाकर पीछे करते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होते ही बिहार में सियासी विवाद शुरू हो गया है।

दरअसल, बुधवार 18 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे की तैयारियों का जायजा लेने वैशाली के राघोपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के साथ निर्माणाधीन कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का निरीक्षण किया। इसी दौरान यह घटना हुई।

वीडियो सामने आने के बाद जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने इसे बेहद दुखद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने पुलिस मुख्यालय से मामले का स्वतः संज्ञान लेने और यह जांच करने की मांग की कि सुरक्षाकर्मी ने ऐसा जानबूझकर किया या किसी अन्य कारण से। उन्होंने जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई की भी मांग उठाई।

वहीं, राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने इस घटना को निशांत कुमार का अपमान बताते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने जदयू की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए और इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज कर दी।

इस बीच निशांत कुमार ने पुल का नाम अपने पिता नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताते हुए इसे अपने पिता के विकास कार्यों का प्रतीक बताया।

गौरतलब है कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उद्घाटन प्रस्तावित है। इस पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखा गया है।

फिलहाल इस घटना पर सियासत गर्म है। हालांकि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी या पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षाकर्मी के व्यवहार को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। अब सवाल यह है कि क्या यह महज सुरक्षा प्रोटोकॉल का मामला था या फिर इस घटना के पीछे कोई दूसरी वजह थी?

#NishantKumar #SamratChoudhary #BiharPolitics #JDU #BiharNewsPatna

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जब फाइलों से ज्यादा भरोसा चेहरे पर हो: प्रशासनिक व्यवस्था का आईना, “आईजी विकास वैभव का जनता दरबार में फरियादों की उमड़ी भीड़ “
Gaya21 Nov

जब फाइलों से ज्यादा भरोसा चेहरे पर हो: प्रशासनिक व्यवस्था का आईना, “आईजी विकास वैभव का जनता दरबार में फरियादों की उमड़ी भीड़ “

लेखक : विजय कुमार,वरिष्ठ पत्रकार 20 नवम्बर 2026, गयाजी : ​सरकारी दफ्तरों के बाहर कतार में खड़े ये…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायती राज चुनाव के नतीजे जारी, जिले की दस पंचायत समिति में प्रधान बनेंगे काग्रेस से
Jaisalmer21 Nov

पंचायती राज चुनाव के नतीजे जारी, जिले की दस पंचायत समिति में प्रधान बनेंगे काग्रेस से

*पंचायत आम चुनाव-2026* *जिले में 10 पंचायत समितियों के परिणाम जारी* जैसलमेर, 20 नवम्बर। पंचायत राज संस्थाओं के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!