Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bhilwara

भीलवाड़ा में कांग्रेस का बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा के चार मजबूत गढ़ों में लगाई सेंध

21 Nov 2026, 11:56 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भीलवाड़ा में कांग्रेस का बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा के चार मजबूत गढ़ों में लगाई सेंध - BHILWARA, राजस्थान

सुवाणा, शाहपुरा, बनेड़ा और करेड़ा में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, भाजपा को बड़ा झटका

भीलवाड़ा। पंचायती राज चुनाव 2026 के नतीजों में कांग्रेस ने जिले की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा के चार मजबूत गढ़ों में सेंध लगा दी है। सुवाणा, शाहपुरा, बनेड़ा और करेड़ा पंचायत समितियों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन कर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। वर्ष 2020 के चुनाव परिणामों की तुलना में इस बार कांग्रेस ने इन चारों क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक ताकत में उल्लेखनीय इजाफा किया है।

सुवाणा में भाजपा का एकतरफा राज खत्म

वर्ष 2020 में सुवाणा पंचायत समिति की 19 सीटों में से भाजपा ने 14 सीटें जीतकर अपना दबदबा कायम किया था। वहीं कांग्रेस को महज 5 सीटों से संतोष करना पड़ा था। लेकिन 2026 में परिसीमन के बाद सीटों की संख्या बढ़कर 27 हो गई। इस बार कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए 19 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा 8 सीटों पर सिमट गई।

शाहपुरा में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी

शाहपुरा पंचायत समिति में भी कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर किया। वर्ष 2020 में भाजपा ने 19 में से 16 सीटें जीतकर मजबूत स्थिति बनाई थी, जबकि कांग्रेस को केवल 3 सीटें मिली थीं। लेकिन 2026 के चुनाव में कांग्रेस ने 15 में से 11 सीटें जीतकर भाजपा को बड़ा झटका दिया। भाजपा महज 4 सीटों पर सिमट गई।

बनेड़ा में भाजपा का दबदबा हुआ खत्म

बनेड़ा पंचायत समिति में वर्ष 2020 में भाजपा ने 15 में से 11 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को 4 सीटें मिली थीं। इस बार कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 में से 12 सीटों पर कब्जा जमाया। भाजपा केवल 5 सीटों पर सिमट गई। इस तरह बनेड़ा में भी कांग्रेस ने सत्ता की तस्वीर बदल दी।

करेड़ा में भी कांग्रेस ने किया बड़ा उलटफेर

करेड़ा पंचायत समिति में वर्ष 2020 के चुनाव में भाजपा के पास 17 में से 10 सीटें थीं। कांग्रेस को 5 और निर्दलीयों को 2 सीटें मिली थीं। लेकिन 2026 के चुनाव में कांग्रेस ने 12 सीटें जीतकर शानदार बढ़त बनाई, जबकि भाजपा केवल 5 सीटों पर सिमट गई।

चारों पंचायत समितियों के नतीजों ने बदले सियासी समीकरण

सुवाणा, शाहपुरा, बनेड़ा और करेड़ा के चुनाव परिणामों ने भीलवाड़ा जिले की राजनीति में नए समीकरण खड़े कर दिए हैं। चारों पंचायत समितियों में कांग्रेस की बढ़त को भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। इन परिणामों से साफ है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार मतदाताओं का रुझान बदला है और कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की है।

रिपोर्टर: उस्मान मोहम्मद, जहाजपुर
ग्लोबल न्यूज़ प्रेस

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पंचायती राज चुनाव के नतीजे जारी, जिले की दस पंचायत समिति में प्रधान बनेंगे काग्रेस से
Jaisalmer21 Nov

पंचायती राज चुनाव के नतीजे जारी, जिले की दस पंचायत समिति में प्रधान बनेंगे काग्रेस से

*पंचायत आम चुनाव-2026* *जिले में 10 पंचायत समितियों के परिणाम जारी* जैसलमेर, 20 नवम्बर। पंचायत राज संस्थाओं के…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क हादसों पर लगेगा अंकुशः रालसा का सड़क सुरक्षा अभियान 2.0 शुरू, स्लीपर, मिनी बसों, सिटी बसों व लग्जरी बसों पर पैनी नजर
Jodhpur21 Nov

सड़क हादसों पर लगेगा अंकुशः रालसा का सड़क सुरक्षा अभियान 2.0 शुरू, स्लीपर, मिनी बसों, सिटी बसों व लग्जरी बसों पर पैनी नजर

जोधपुर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
जीत के बाद भी सामाजिक समरसता की मिसाल बनीं प्रीति साईं, डोडियाना में वाल्मीकि समाज के विवाह समारोह में पहुंचकर नवदंपती को दिया आशीर्वाद
Nagaur21 Nov

जीत के बाद भी सामाजिक समरसता की मिसाल बनीं प्रीति साईं, डोडियाना में वाल्मीकि समाज के विवाह समारोह में पहुंचकर नवदंपती को दिया आशीर्वाद

पादूकलां। चुनाव में जीत हासिल करने के बाद जनप्रतिनिधि अक्सर अपने समर्थकों के बीच जश्न मनाते नजर आते…

पूरी खबर पढ़ें →
बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक कार्यक्रम का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
Patna21 Nov

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक कार्यक्रम का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक कार्यक्रम का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!