सागर जिले में शराब के नमूनों की जांच, कलेक्टर के निर्देश पर बंडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले में आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सागर जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह द्वारा शराब के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बंडा क्षेत्र में स्थित तीन प्रमुख मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर ‘देशी मदिरा मसाला’ (180 एमएल पेट बॉटल) के नमूने संकलित किए। पहली कार्रवाई बस स्टैंड, बंडा स्थित मदिरा दुकान पर की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई जमुनिया तथा तीसरी कार्यवाही सागर-छतरपुर फोरलेन रोड, बंडा स्थित दुकान पर की गई।
तीनों दुकानों के लाइसेंसधारी जंडेल सिंह गुर्जर हैं। कार्रवाई के दौरान प्रत्येक दुकान से परीक्षण हेतु देशी मदिरा मसाला की 180 एमएल की 16-16 बोतलें नमूने के रूप में सीलबंद की गईं।
यह मदिरा ग्राम मेहर, झांसी रोड, सागर स्थित मेसर्स डीसीआर डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित एवं बॉटल की गई है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियमों के तहत फॉर्म-VA के माध्यम से संबंधित लाइसेंसधारी,u दुकान संचालकों तथा निर्माता कंपनी को विधिवत नोटिस जारी किए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संकलित किए गए सभी नमूनों को गुणवत्ता और मानकों की जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात यदि नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, तो संबंधितों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में मिलावटखोरी और अमानक खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जय वीर तेजाजी 🙏🚩 नागों के देवता, गौ-रक्षक वीर, तेरी महिमा अपरम्पार। तेजाजी महाराज की कथा सफल रही।…
पूरी खबर पढ़ें →
लेखक : विजय कुमार,वरिष्ठ पत्रकार 20 नवम्बर 2026, गयाजी : सरकारी दफ्तरों के बाहर कतार में खड़े ये…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले में भारत-नेपाल सीमा पर खाद की सुरक्षा के प्रयास को एसएसबी ने विफल कर दिया। 43वीं…
पूरी खबर पढ़ें →
पिंडरई में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ माहौल, कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु 18 नवंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में 57 आवेदन प्राप्त जिला पंचायत सीईओ श्री भार्गव ने नगर पालिका अम्बाह में नागरिकों…
पूरी खबर पढ़ें →
लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 20 नवम्बर 2026, पटना : बिहार के प्रशासनिक गलियारों में रिश्वतखोरी पर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।