महाराष्ट्र राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने राज्यव्यापी नया अनुपालन आदेश जारी किया है

महाराष्ट्र राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंडे जी ने कल गुरूवार 20 नवंबर को राज्यव्यापी नया अनुपालन आदेश जारी किया है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार राज्य में हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन, वेट लाॅस, इत्यादि उत्पादों, विशेष आहार एवं मेडिकल की जरूरतों के लिए बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों के धंधे से संबंधित लोगों के लिए अल्टीमेटम जारी किया गया है।
महाराष्ट्र राज्य में अब हेल्थ सप्लीमेंट, प्रोटीन पावडर, वजन कम करने वाले उत्पादों कंपनियों और इससे संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। इसे संबंधित निर्माता, मेडिकल स्टोर, जिम, फुटकर विक्रेता ,ई काॅमर्स प्लेटफार्म को अब नियमों का पालन करना जरूरी होगा, और इसके लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से लायसेंस लेना अनिवार्य होगा।
महाराष्ट्र राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन/ एफडीए के आयुक्त के नये आदेशानुसार हेल्थ सप्लीमेंट बेचने वाले मेडिकल स्टोर, फार्मेसी, जिम संचालकों के पास एफएसएसएआई खाद्य लायसेंस या पंजीकरण होना जरूरी होगा,और अन्य कानूनों के अंतर्गत लायसेंस होने के बाद भी उन्हें यह अनुमति लेनी होगी। लायसेंस में संबंधित श्रेणी का उल्लेख भी जरूरी होगा।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन, वजन घटाने, यौन स्वास्थ्य, हर्बल उत्पादों पर भी विशेष निगरानी रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। अब इन नये नियमों के अंतर्गत कंपनियां अपने उत्पादों के विषय में यह दावा नहीं कर सकेंगे कि वे किसी भी बीमारी को ठीक करतें हैं, या इलाज करतें हैं।
जानकारी के अनुसार डाॅक्टरों द्वारा अनुशंसित, और न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा सुझाए गए " जैसे विभिन्न दावों के साथ डॉक्टरों की तस्वीरों, चिकित्सीय परामर्श से जुड़े हुए भ्रामक प्रचार प्रसार पर रोक लगा दी गई है, यह सभी प्रतिबंध टीवी विज्ञापनों, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों, ई कामर्स प्लेटफार्म, इंन्फ्लुंएंसर के प्रचार प्रसार पर भी रोक रहेगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






