Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ludhiana

हादसे में घायल हुए पति की भी इलाज की दौरान हुई मौत, पत्नी की मौके पर ही हो गई थी मौत। खेत में जल रही पराली के चलते हुआ था दर्दनाक सड़क हादसा

21 Nov 2026, 02:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हादसे में घायल हुए पति की भी इलाज की दौरान हुई मौत, पत्नी की मौके पर ही हो गई थी मौत। खेत में जल रही पराली के चलते हुआ था दर्दनाक सड़क हादसा - ਲੂਿਧਆਣਾ, पंजाब

(ब्यूरो चीफ विकास विजन की रिपोर्ट)

खन्ना, 21 नवंबर: पायल के पास गांव जैपुरा में बीते दिनी हुए दर्दनाक हादसे में घायल नगिंदर सिंह निवासी गांव शाहपुर की भी आज इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि हादसे के दौरान नगिंदर सिंह तथा उसकी पत्नी मनजीत कौर एसयूवी की टक्कर के बाद खेतों में गिर गए थे, जहां पर किसान ने पराली जलाई हुई थी, जिसके चलते दोनों दंपति झुलस गए थे। मृतक नगिंदर सिंह की पत्नी मनजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई थी और खुद नगिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां आज उनकी भी मौत हो गई।

बता दें कि पायल (खन्ना) के गांव जैपुरा इलाके में दो दिन पहले हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई थी और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

• हादसे की मुख्य वजह :
खेतों में पराली जलाने के कारण सड़क पर बहुत घना धुआं फैल गया था, जिससे विजिबिलिटी (दृश्यता) लगभग खत्म हो गई थी।

• कैसे हुई टक्कर :
कम विजिबिलिटी की वजह से पहले दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं और फिर पीछे से आ रही एक काले रंग की महिंद्रा एसयूवी (थार) भी इस टक्कर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पास के जलते हुए खेत में जा गिरी और पूरी तरह जल गई।

• हताहत और घायल :
इस दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई थी, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
• पुलिस की कार्रवाई :
पुलिस अधिकारी हरप्रीत सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की पुष्टि की और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। दोराहा पुलिस ने इस मामले में गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर एसयूवी ड्राइवर हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

• किसान पर मामला दर्ज :
जिस खेत में पराली जलाई जा रही थी, उसके मालिक और जैपुरा गांव के किसान गुरदीप सिंह के खिलाफ भी गैर-इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें फरार किसान की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

– मृतक और घायलों की पहचान

हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान मृतक महिला मनजीत कौर (उम्र लगभग 50-55 वर्ष), जो पायल थाने के अंतर्गत आने वाले गांव शाहपुर की रहने वाली थीं। टक्कर के बाद वह जलते हुए खेत में गिर गईं और आग की लपटों में घिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मनजीत कौर के पति नगिंदर सिंह भी उनके साथ बाइक पर थे। वे गंभीर रूप से झुलस गए थे और उन्हें इलाज के लिए लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनकी भी मौत हो गई।

• अन्य दो घायल : दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार पायल निवासी जसपाल सिंह और सुरिंदर कौर को गंभीर चोटें और फ्रैक्चर आए थे। उनका इलाज दोराहा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhabua21 Nov

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल*…

पूरी खबर पढ़ें →
*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल
Jhabua21 Nov

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल*…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur21 Nov

महाराष्ट्र राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने राज्यव्यापी नया अनुपालन आदेश जारी किया है

महाराष्ट्र राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त तुकाराम मुंडे जी ने कल गुरूवार 20 नवंबर को राज्यव्यापी नया…

पूरी खबर पढ़ें →
नागा बाबा सरोवर पर धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जन्मोत्सव, भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
Azamgarh21 Nov

नागा बाबा सरोवर पर धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जन्मोत्सव, भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

नागा बाबा सरोवर पर धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जन्मोत्सव, भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!