Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Alwar

अलवर, कोर्ट में अनुठा नजारा , तलाक की दहलीज से लौटे कपिल राधिका, वरमाला पहनाकर फिर थामा एक दूसरे का हाथ

21 Nov 2026, 02:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अलवर, कोर्ट में अनुठा नजारा , तलाक की दहलीज से लौटे कपिल राधिका, वरमाला पहनाकर फिर थामा एक दूसरे का हाथ - ALWAR, राजस्थान

अलवर कोर्ट में अनूठा नजारा: तलाक की दहलीज से लौटे कपिल-राधिका, वरमाला पहनाकर थामा फिर एक-दूसरे का हाथ
अलवर। पारिवारिक न्यायालय संख्या-1 में शुक्रवार को एक ऐसा भावुक और सकारात्मक दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

जिस दंपती के रिश्ते का अंत तलाक के साथ होने की आशंका थी, उसने आपसी समझ और संवाद के बल पर अपने वैवाहिक जीवन को एक नई शुरुआत दी। जानकारी के अनुसार, कपिल और राधिका लंबे समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे और दोनों के बीच तलाक का मुकदमा अदालत में विचाराधीन था।

शुक्रवार को मामले की सुनवाई और काउंसलिंग के दौरान न्यायालय के मार्गदर्शन तथा परामर्शदाता की समझाइश ने सकारात्मक रंग दिखाया। दोनों पक्षों ने पुराने मतभेद और गिले-शिकवे भुलाकर पुनः एक साथ जीवन बिताने पर सहमति जताई।

खास बात यह रही कि देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर दंपती ने अदालत परिसर में ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और मुंह मीठा कराकर नए जीवन की शुरुआत की। इस पूरे घटनाक्रम ने यह संदेश दिया कि कई बार पारिवारिक विवादों में धैर्य, संवाद और सही परामर्श टूटते रिश्तों को संभालने का काम कर सकते हैं।

इस दंपती के पुनः मिलन और समझौते को सफल बनाने में परामर्शदाता रश्मि वशिष्ठ तथा अधिवक्ता सुखलाल सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हादसे में घायल हुए पति की भी इलाज की दौरान हुई मौत, पत्नी की मौके पर ही हो गई थी मौत। खेत में जल रही पराली के चलते हुआ था दर्दनाक सड़क हादसा
: पत्नीला 5 कोटी, मुलाला 1 कोटी! घटस्फोट देताना सुप्रीम कोर्टाचा मोठा आदेश नवी दिल्लीहून मोठी बातमी समोर आली आहे. सुप्रीम कोर्टाने एका प्रदीर्घ वैवाहिक वादात विवाह संपुष्टात आणता
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhabua21 Nov

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल*…

पूरी खबर पढ़ें →
*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल
Jhabua21 Nov

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल

*पेयजल एवं सिंचाई के लिए नर्मदा जल उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की महत्वपूर्ण पहल*…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!