बिहार पुलिस मुख्यालय ने दो पुलिसकर्मियों को बनाया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सिपाही धनंजय कुमार पासवान और महिला सिपाही निकिता कुमारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया के जरिए जनजागरूकता और पुलिस की सकारात्मक छवि को देंगे बढ़ावा
रिपोर्ट – साहिल राज आगाज टाइम
भागलपुर। भागलपुर पुलिस के लिए गर्व और सम्मान की बात है। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा भागलपुर जिला के दो पुलिसकर्मियों को बिहार पुलिस के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में चयनित किया गया है। चयनित पुलिसकर्मियों में सिपाही धनंजय कुमार पासवान और महिला सिपाही निकिता कुमारी शामिल हैं।
इस चयन से भागलपुर पुलिस की उपलब्धियों में एक और सम्मान जुड़ गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से मिली इस जिम्मेदारी के तहत दोनों पुलिसकर्मी सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस की अच्छी खबरें, जनहित से जुड़े संदेश, सुरक्षा संबंधी जागरूकता और विभिन्न सामाजिक अभियानों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएंगे।
विशेष रूप से भागलपुर के सिपाही धनंजय कुमार पासवान का बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में चयन होना जिले के लिए गौरव का विषय है। उनके साथ महिला सिपाही निकिता कुमारी भी इस महत्वपूर्ण भूमिका में अपनी सहभागिता निभाएंगी।
आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया जनसंवाद का एक प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के माध्यम से सकारात्मक और जागरूकता से जुड़ी जानकारियां लोगों तक पहुंचने से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, सहयोग और बेहतर संवाद को मजबूती मिलेगी।
भागलपुर पुलिस के दोनों चयनित कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं। उम्मीद है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी के माध्यम से बिहार पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत करेंगे तथा समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।#AagazTime#BreakingNews #vairalpost #trendingpost #BhagalpurNews #BiharNews #viralnews #BhagalpurPolice #BiharPolice #hilights #socialmedia #nanfollowers #BhagalpurPolice #BiharPolice #BhagalpurNews #DhananjayKumarPaswan #NikitaKumari #SocialMediaInfluencer #BiharPoliceHeadquarters #PoliceAwareness #PolicePublicRelations #भागलपुर_पुलिस #बिहार_पुलिस #धनंजय_कुमार_पासवान #निकिता_कुमारी #भागलपुर_समाचार #पुलिस_की_सकारात्मक_छवि