ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए चार लोग।
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही हैं। आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत 21 नवंबर 2026 की रात को क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस ने ग्राम पूरणपुर से कल्लू पुत्र हरिराम को हिरासत में लिया। वहीं, अशोक वाटिका सलेमपुर से सिद्धार्थ पुत्र रामपाल सिंह, नरवीर सिंह पुत्र कृष्ण और गुड्डू राम पुत्र रामस्वरूप को पकड़ा गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल गंभीर तोमर, अजय कुमार, हरीश राणा, दीपक रावत और गिरेन्द्र सिंह शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्धों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बृजमनगंज /महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा गांव के फुलवरिया पूरब टोला में तीन दिनों से जारी…
पूरी खबर पढ़ें →
गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए राहुल यादव एमएस मोबाइल से आईफोन किया चोरी पुलिस द्वारा अरोपी को…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat November 22, 2026 Sev gardening through Apple Mission Scheme…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* वनों एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsलेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 22 नवंबर 2026, बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था के भीतर भ्रष्टाचार की जड़ें…
पूरी खबर पढ़ें →
गौ संरक्षण से ही सनातन संस्कृति का संरक्षण: संत स्वामी परमानंद गिरि आश्रम में भव्य संत समागम, गुरुजनों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।