यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 144 PPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CO बदले
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 144 PPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CO बदले
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से रविवार, 22 नवंबर 2026 को 144 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है। इस फेरबदल में कई जिलों में तैनात पुलिस उपाधीक्षकों (CO), पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) और विशेष इकाइयों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महराजगंज को भी मिला नया पुलिस उपाधीक्षक
जारी तबादला सूची के अनुसार अतुल कुमार सिंह-I को अमेठी से स्थानांतरित कर महराजगंज में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नई तैनाती दी गई है। वहीं, गोरखपुर, अयोध्या, गोंडा, संभल, हरदोई, मथुरा और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।
प्रमुख तबादले
अतुल कुमार सिंह-I — अमेठी से महराजगंज।
शुभम तोडी — आजमगढ़ से संभल।
नीलेश मिश्रा — बरेली से गोरखपुर।
सुजीत कुमार दुबे — लखनऊ से अयोध्या।
रवि कुमार गुप्ता — प्रयागराज से गोंडा।
महेंद्र कुमार शुक्ला — अयोध्या से महोबा।
रजनीश वर्मा — बागपत।
इसके अलावा दो अधिकारियों के पूर्व प्रस्तावित तबादले भी निरस्त किए गए हैं। इस बड़े फेरबदल से प्रदेश के कई जिलों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

थाना परिसर से लेकर मालखाना, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण…
पूरी खबर पढ़ें →
माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं माननीय सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा जी की गरिमामयी उपस्थिति में…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ। सहारा इंडिया परिवार, साईं प्रसाद ग्रुप, पल्स कंपनी सहित विभिन्न चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले लाखों-करोड़ों…
पूरी खबर पढ़ें →
अयोध्या बीकापुर विधानसभा क्षेत्र (274), अयोध्या। पटेल प्रगति समिति, अयोध्या द्वारा आयोजित पटेल समाज सम्मान समारोह एवं स्नेह…
पूरी खबर पढ़ें →
*दो वीरांगनाएँ, एक लक्ष्य — भारत की स्वतंत्रता 🇮🇳* 1857 की क्रांति में जब झाँसी की धरती अंग्रेजी…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज: यातायात पुलिस ने बस, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक, बांटे पम्पलेट महराजगंज। यातायात माह नवंबर-2026…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।