एक साथ दो दो झटके

#एक_साथ_दो_दो_झटके : भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव को महज दो दिनों में दोहरे झटको का सामना करना पड़ा है। प्राप्त जानकारी अनुसार कांग्रेस द्वारा संजना जाटव को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है। कांग्रेस में पद जाने सहित पंचायत चुनाव के नतीजों में भी सांसद संजना जाटव के परिवार को अपने गृह क्षेत्र कठूमर में निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस के इस बड़े बदलाव के तहत सांसद संजना जाटव सहित पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा और विजय जांगिड़ को भी राष्ट्रीय सचिव के पद से हटाया गया है, जिसे प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार अलवर जिले की कठूमर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से चुनावी मैदान में उतरे सांसद के जेठ श्रीनिवास जाटव को हार का सामना करना पड़ा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार केंद्रीय संगठन में जिम्मेदारी छिनने के ठीक बाद पंचायत चुनाव के नतीजों द्वारा भी सांसद के परिवार को अपने ही गृह क्षेत्र कठूमर में करारी शिकस्त दी गई है। अलवर जिले की कठूमर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से चुनावी मैदान में उतरे उनके जेठ श्रीनिवास जाटव को हार का मुंह देखना पड़ा है, जिससे परिवार की स्थानीय पकड़ पर सवाल उठने लगे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि एक तरफ दिल्ली दरबार में पद गंवाना और दूसरी तरफ पारिवारिक गढ़ माने जाने वाले कठूमर में चुनावी जमीन खिसकना, आने वाले दिनों में विपक्षी दलों को हमलावर होने का बड़ा मौका देगा और क्षेत्रीय सियासत में नए समीकरणों को जन्म देगा, जिससे उनके सियासी कद को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






