शामली में लगातार हो रहें है सडक हादसे,आज एक रोडवेज बस ने ले ली 1 की जान,1घायल न जाने कब रूकेंगे सड़क हादसे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शामली*
शामली। शहर के आजाद चौक के पास रविवार रात करीब 9:50 बजे बड़ा हादसा हो गया। सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस ने एक स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही पहिये के नीचे आने से मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान जुबेर पुत्र इरशाद के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार जुबेर सहारनपुर के मोहल्ला हकीमशाह का निवासी था और वर्तमान में शामली के मोहल्ला राजोवाला में परिवार के साथ रहता था। उसका छोटा भाई मोहम्मद सुहेल उर्फ राजा भी उसके साथ था। दोनों भाई राजमिस्त्री का काम करते थे।
बताया गया कि रविवार रात दोनों भाई स्कूटी से रेलपार कॉलोनी से अपने घर लौट रहे थे। स्कूटी जुबेर चला रहा था, जबकि उसका भाई पीछे बैठा था। आरोप है कि आजाद चौक के सामने सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस के चालक ने तेजी और लापरवाही से बस चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जुबेर बस के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुहेल गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
शामली के आजाद चौक पर दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, 1 की मौत, 1 घायल
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

**हांसपुर के वार्ड नंबर 6 में दो साल से टूटी पड़ी सीसी सड़क, जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों…
पूरी खबर पढ़ें →
चुनार, मीरजापुर। तीन दिवसीय नयनागढ़ महोत्सव का आगाज नयागढ़ महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 23 नवम्बर शहर के साईं मंदिर के पीछे स्थित झील क्षेत्र में गत दिवस कुछ कौवों की…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर में प्रवेश करते ही उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत* *आगर-मालवा।* आस्था जब संकल्प…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 23.11.2026 को कार्तिक पूर्णिमा पर्व के मद्देनज़र जिला पदाधिकारी महोदय, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, अपर जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
सुमित गुप्ता वंदे भारत यहां पर पूरा कचरा पड़ता है
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।