Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhabua

*बाल विवाह मुक्त झाबुआ की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की अभिनव पहल

23 Nov 2026, 06:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*बाल विवाह मुक्त झाबुआ की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की अभिनव पहल - झाबुआ, मध्य प्रदेश

*बाल विवाह मुक्त झाबुआ की दिशा में कलेक्टर डॉ. भरसट की अभिनव पहल*

*जिले के लगभग 131 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में महिला अधिकारी करेंगी छात्राओं की काउंसलिंग*

वन्दे भारत न्यूज झाबुआ ब्यूरो सुरेश परिहार।

*प्रत्येक विद्यालय में नियुक्त होगा बाल विवाह रोकथाम अंबेसडर, छात्राओं को दिलाई जाएगी बाल विवाह के विरुद्ध शपथ*

*बाल विवाह के मामलों में अभिभावकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश*

झाबुआ, 23 नवम्बर 2026। जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के पूर्ण उन्मूलन एवं बालिकाओं के सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने महत्वपूर्ण पहल की है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं काउंसलिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने निर्देशित किया कि जिले के लगभग 131 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में महिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाए। ये महिला अधिकारी आवंटित विद्यालयों में पहुंचकर छात्राओं से सीधे संवाद करेंगी तथा उन्हें कम उम्र में विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक करेंगी। साथ ही बाल विवाह की आशंका अथवा दबाव की स्थिति में उपलब्ध सहायता, संरक्षण एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देकर छात्राओं की काउंसलिंग करेंगी।

*प्रत्येक विद्यालय में बनेगा बाल विवाह रोकथाम अंबेसडर*
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय से एक बाल विवाह रोकथाम अंबेसडर नियुक्त किया जाए, जो विद्यालय स्तर पर जागरूकता गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा बाल विवाह के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण तैयार करने में सहयोग करेगा। इसके साथ ही विद्यालयों में छात्राओं को बाल विवाह नहीं करने तथा इसकी रोकथाम के लिए जागरूक रहने की शपथ दिलाई जाएगी।

*महिला अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से चलेगा व्यापक जागरूकता अभियान*
कलेक्टर डॉ. भरसट ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसके लिए समाज में व्यापक जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन आवश्यक है। विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा के महत्व एवं सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। महिला अधिकारियों के माध्यम से छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें ऐसा वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिसमें वे अपनी समस्याएं एवं आशंकाएं बिना किसी संकोच के साझा कर सकें।

*बाल विवाह के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई*
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में 18 वर्ष से कम आयु की बालिका का विवाह कराए जाने के मामलों को गंभीरता से लिया जाए तथा ऐसे प्रकरणों में माता-पिता एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने कहा कि बाल विवाह बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उनके सर्वांगीण विकास में गंभीर बाधा है। प्रत्येक बालिका को शिक्षा प्राप्त करने, आत्मनिर्भर बनने और अपने भविष्य का निर्माण करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बाल विवाह की रोकथाम के लिए अभियान को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी एवं समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

इस पहल का उद्देश्य विद्यालय स्तर से ही बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता की मजबूत नींव तैयार कर झाबुआ जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चांद प्रखंड की तीन दुग्ध समितियों के लिए अध्यक्ष पद पर नामांकन, कुल 21 पर्चे दाखिल
Kaimur (Bhabua)24 Nov

चांद प्रखंड की तीन दुग्ध समितियों के लिए अध्यक्ष पद पर नामांकन, कुल 21 पर्चे दाखिल

चांद प्रखंड की तीन दुग्ध समितियों के लिए अध्यक्ष पद पर नामांकन, कुल 21 पर्चे दाखिल चांद (कैमूर)।…

पूरी खबर पढ़ें →
सशक्त नारी, सुरक्षित कैमूर: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर डीएम सख्त
Kaimur (Bhabua)24 Nov

सशक्त नारी, सुरक्षित कैमूर: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर डीएम सख्त

सशक्त नारी, सुरक्षित कैमूर: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर डीएम सख्त सखी केंद्र में पीड़ित महिलाओं को…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहनियां में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़! 20.40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार
Kaimur (Bhabua)24 Nov

मोहनियां में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़! 20.40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

मोहनियां में हेरोइन तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 20.40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार दूसरा आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
जगतगुरू श्री नानक देव जी के 557वे प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार l
Gaya24 Nov

जगतगुरू श्री नानक देव जी के 557वे प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार l

प्रेस विज्ञप्ति जगतगुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए बिहार विधानसभा…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मेले में उमड़ रही भीड़ के बीच अव्यवस्थाओं का आलम, छेड़छाड़ की घटनाओं से महिला सुरक्षा पर उठे सवाल
error: Content is protected !!