Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

सुरखी टैंक नाके पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड फायर क्ले से भरा वाहन जब्त बिना नंबर प्लेट, आरएफआईडी टैग और वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, संय

23 Nov 2026, 06:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सुरखी टैंक नाके पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड फायर क्ले से भरा वाहन जब्त बिना नंबर प्लेट, आरएफआईडी टैग और वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, संय - कटनी, मध्य प्रदेश

सुरखी टैंक नाके पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड फायर क्ले से भरा वाहन जब्त

बिना नंबर प्लेट, आरएफआईडी टैग और वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, संयुक्त जांच दल की निगरानी तेज

कटनी। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज, पुलिस, परिवहन और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सुरखी टैंक के समीप स्थित जांच नाके पर कार्रवाई करते हुए निर्धारित क्षमता से अधिक फायर क्ले का परिवहन कर रहे एक ओवरलोड वाहन को जब्त किया गया है। जब्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाना बड़वारा की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर आशीष तिवारी ने समय-सीमा बैठक में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के पालन में पिछले एक पखवाड़े से खनिज, पुलिस, परिवहन और वन विभाग का संयुक्त अमला सुरखी टैंक के समीप वन चौकी पर जांच अभियान संचालित कर रहा है।

इस दौरान जांच दल द्वारा यहां से गुजरने वाले प्रत्येक खनिज परिवहन वाहन की नंबर प्लेट, आरएफआईडी (खनिज टैग) और वैध परिवहन दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज का परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी तीन वाहन हो चुके हैं जब्त

प्रशासन की लगातार निगरानी और जांच अभियान का असर अब दिखाई देने लगा है। क्षेत्र में संदिग्ध और अज्ञात वाहनों की आवाजाही में कमी आई है। इससे पहले संयुक्त जांच दल द्वारा रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर तीन वाहनों को जब्त कर संबंधित पुलिस थानों की अभिरक्षा में सौंपा जा चुका है।

बिना नंबर प्लेट और आरएफआईडी टैग के नहीं मिलेगा परिवहन

जिला प्रशासन ने खदान संचालकों और ट्रांसपोर्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खनिज परिवहन करने वाले प्रत्येक वाहन में मानक नंबर प्लेट, वैध ई-परिवहन पास (e-TP) और आरएफआईडी टैग होना अनिवार्य है। इन शर्तों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन मालिकों और परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने खदान धारकों को भी निर्देशित किया है कि वे केवल उन्हीं वाहनों में खनिज का लदान करें, जिनमें निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट और आरएफआईडी टैग लगे हों। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों में खनिज भरने और उनके लिए ई-टीपी जारी करने पर भी रोक रहेगी।

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर भी होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वाहनों की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने अथवा उसे अस्पष्ट रखने पर परिवहन नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर खनिज नियमों के तहत भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📞 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चांद प्रखंड की तीन दुग्ध समितियों के लिए अध्यक्ष पद पर नामांकन, कुल 21 पर्चे दाखिल
Kaimur (Bhabua)24 Nov

चांद प्रखंड की तीन दुग्ध समितियों के लिए अध्यक्ष पद पर नामांकन, कुल 21 पर्चे दाखिल

चांद प्रखंड की तीन दुग्ध समितियों के लिए अध्यक्ष पद पर नामांकन, कुल 21 पर्चे दाखिल चांद (कैमूर)।…

पूरी खबर पढ़ें →
सशक्त नारी, सुरक्षित कैमूर: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर डीएम सख्त
Kaimur (Bhabua)24 Nov

सशक्त नारी, सुरक्षित कैमूर: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर डीएम सख्त

सशक्त नारी, सुरक्षित कैमूर: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर डीएम सख्त सखी केंद्र में पीड़ित महिलाओं को…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहनियां में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़! 20.40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार
Kaimur (Bhabua)24 Nov

मोहनियां में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़! 20.40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

मोहनियां में हेरोइन तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 20.40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार दूसरा आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
जगतगुरू श्री नानक देव जी के 557वे प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार l
Gaya24 Nov

जगतगुरू श्री नानक देव जी के 557वे प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार l

प्रेस विज्ञप्ति जगतगुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए बिहार विधानसभा…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मेले में उमड़ रही भीड़ के बीच अव्यवस्थाओं का आलम, छेड़छाड़ की घटनाओं से महिला सुरक्षा पर उठे सवाल
error: Content is protected !!