Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

32वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और अनुशासन की मिसाल

23 Nov 2026, 08:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
32वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और अनुशासन की मिसाल - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

23 टीमों ने किया प्रतिभाग, स्काउट वर्ग की 12 और गाइड वर्ग की 11 टीमों ने लिया हिस्सा; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को मिला ए एवं बी ग्रेड

सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_वीर एकलव्य खेल मैदान घोरावल में आयोजित 32वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली 2026 का समापन सोमवार, 23 नवंबर को उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। रैली के समापन समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, स्काउट-गाइड पदाधिकारियों एवं शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक राजगढ़ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में छोटेलाल खरवार सांसद रॉबर्ट्सगंज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लाल बिहारी यादव, एमएलसी वाराणसी खंड उपस्थित रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज कुमार श्रीवास्तव सदस्य जिला पंचायत मुर्तिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में राजेश कुमार प्रजापति सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, प्रबोध कुमार सिंह जिला मुख्य आयुक्त, हरिशंकर मिश्र जिला कोषाध्यक्ष, सत्यनारायण कन्नौजिया जिला आयुक्त स्काउट, राम रक्षा जिला आयुक्त कब, अमर सिंह जिला संयुक्त सचिव सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं स्काउट-गाइड पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें गणेश देव पाण्डेय भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल, अवधेश कुमार सिंह ईश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज घुआस, दया शंकर विश्वकर्मा बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज म्योरपुर, शेषधर पाल मां वैष्णो देवी शिक्षण संस्थान घोरावल, सतीश सिंह प्रधानाचार्य मोती सिंह इंटर कॉलेज करमा तथा अरुण सिंह खलियारी प्रमुख रहे।
रैली में कुल 23 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 12 स्काउट एवं 11 गाइड टीम शामिल रहीं। मूल्यांकन के उपरांत स्काउट वर्ग में 8 टीमों को ए ग्रेड तथा 4 टीमों को बी ग्रेड प्रदान किया गया। इसी प्रकार गाइड वर्ग में 8 टीमों ने ए ग्रेड और 3 टीमों ने बी ग्रेड प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में एस.एन. कन्नौजिया, राम रक्षा, अशोक कुमार एवं दिलदार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
आयोजकों ने रैली को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता, सेवा, सहयोग और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया। अतिथियों एवं समस्त अभ्यागतों का स्वागत के.पी. मौर्य प्रधानाचार्य सोनांचल इंटर कॉलेज घोरावल ने किया। जिला मुख्य आयुक्त प्रबोध कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का अभिलेखीकरण एवं मंच संचालन डॉ. अमर सिंह प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल बहेराडोल ने किया, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील कुमार सिंह जिला संगठन कमिश्नर स्काउट के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अंततः 32वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, सहयोग और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मंत्री मनोज पांडेय ने पत्नी संग किया दीपदान व गंगा आरती, तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले का हुआ शुभारंभ
Mahrajganj23 Nov

मंत्री मनोज पांडेय ने पत्नी संग किया दीपदान व गंगा आरती, तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले का हुआ शुभारंभ

ऊँचाहार गोकना घाट पर गूंजे वैदिक मंत्र, दीपों से जगमगाई गंगा मंत्री मनोज पांडेय ने पत्नी संग किया…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री श्री बालेंद्र शाह जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरयू-कमला एक्सप्रेस का किया शुभारंभ
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mau23 Nov

कबीराबाद वार्ड 10 में रास्ते की समस्या से मूलभूत सुविधाएं प्रभावित

मुहम्मदाबाद गोहना: नगर पंचायत के कबीराबाद वार्ड नंबर 10 में पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज के सामने रास्ते की…

पूरी खबर पढ़ें →
तहसील ऊन क्षेत्र गांव के श्मशान घाट की 10/15सालो से नहीं हुई सुध ,कभी कभी तो कुछ लोग अंतिम संस्कार सड़क पर ही रखकर कर देते हैं विडियो वायरल कर शामली डीएम समाधान की लगाई गुहार
error: Content is protected !!