Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

बेलगड़िया टाउनशिप में विद्युत सबस्टेशन का कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश

24 Nov 2026, 08:28 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेलगड़िया टाउनशिप में विद्युत सबस्टेशन का कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश - धनबाद, झारखंड

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 23 नवंबर 2026

उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न सड़क, बिजली एवं पेयजल से संबंधित योजनाओं की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित

आज समाहरणालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज एवं डीएफओ श्री श्वेताब सुमन सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, अभियंता, संवेदक एवं पीएमयू के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में रानी रोड, ब्रह्मांडिह–करियो रोड, बिनोद बिहारी चौक से पॉलिटेक्निक रोड चौड़ीकरण, सर्किट हाउस रोड सहित अन्य विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण, विद्युत आपूर्ति तथा पेयजल व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने बेलगड़िया टाउनशिप में विद्युत सबस्टेशन निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में आ रही बाधाओं का शीघ्र समाधान करने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने को कहा।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आवश्यक योजनाओं का प्राक्कलन  तैयार कर प्रस्तुत करने तथा सभी कार्यों में समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*
Maihar23 Nov

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*

*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एसपी को सौंपा पलिया पत्रकारों के जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार हुए लामबंद
12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”
Chandrapur23 Nov

12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”

दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…

पूरी खबर पढ़ें →
भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला मधई मंदिर से दोपहर 2 बजे निकलेगी श्री बजरंग बली की शोभायात्रा, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी
error: Content is protected !!