शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय नाबालिग को भगाने और यौन शोषण का आरोप, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्ट: अखिलेश विश्वकर्मा | श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगाने और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब दो बजे एक व्यक्ति की 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। इसी दौरान लड़की के बैग से मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी सूरज कुमार ने उसके अपने साथ होने की बात स्वीकार की।
बताया जाता है कि 23 नवंबर 2026 को दोनों वापस लौटे। इसके बाद नाबालिग ने आरोपी के साथ शादी कर पति-पत्नी के रूप में रहने की बात कही। वहीं, पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगाया और उसके साथ यौन शोषण किया।
मामले को लेकर नगर उंटारी थाना कांड संख्या 240/26, दिनांक 23 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 137(2), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त सूरज कुमार (19 वर्ष), पिता स्वर्गीय गौरी राम, निवासी अहिरपुरवा, थाना नगर उंटारी, जिला गढ़वा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है।
नाबालिग की सुरक्षा को लेकर मामला गंभीर
नाबालिग से जुड़े इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया न्यायालय के समक्ष चलेगी
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

(ब्यूरो के विकास विजन की रिपोर्ट) दिल्ली/खन्ना, 23 नवंबर : काफी चर्चाओं और अटकलों के बाद आज गुरूपर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
*बड़ी खबर - शामली* *खेत की डोल पर पेड़ छांट रहे बुजुर्ग पर पलकटी से जानलेवा हमला, हालत…
पूरी खबर पढ़ें →
करहरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय महिला की मौ/त, मायके वालों ने लगाया ह/त्या का आरोप,…
पूरी खबर पढ़ें →
करहरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय महिला की मौ/त, मायके वालों ने लगाया ह/त्या का आरोप,…
पूरी खबर पढ़ें →
रायपुर (छत्तीसगढ़)। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से कथित अवैध कबाड़ कारोबार का मामला सामने आ रहा…
पूरी खबर पढ़ें →
करहरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय महिला की मौ/त, मायके वालों ने लगाया ह/त्या का आरोप,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।