सड़क सुरक्षा के लिए 72 ट्रॉलियों में लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं रात्रि के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत आरटीओ अधिकारी मनोज तेहंगुरिया एवं उनकी टीम द्वारा खुरई रोड, कृषि मंडी चौराहा, सागर पर 72 ट्रॉलियों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया गया तथा 12 बंडल रेडियम टेप वितरित किए गए।
इसी क्रम में समस्त मंडी प्रांगणों में भी प्रतिदिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में निःशुल्क रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाएंगे। रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जाने से रात्रि के समय कम रोशनी एवं अंधेरे में भी ट्रॉलियां दूर से दिखाई दे सकेंगी, जिससे अन्य वाहन चालकों को समय रहते सावधान होने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने में मदद मिलेगी।
इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने में सहायता मिलेगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया हमारा उद्देश्य चालान काटना नहीं, वल्कि लोगों की जान बचाना है।
रेडियम टेप रात में दूर से चमकता है, जिससे हादसों में कमी आएगी। साथ ही ट्रेक्टिर ट्रॉली चालकों में इस बात की प्रसन्नसता थी कि पहले वे बिना रेडीयम टेप के ट्रेक्ट्र ट्रॉली संचालित करते थे, अब परिवहन अधिकारी द्वारा स्वयं निःशुल्क रेडीयम टेप लगाया जा रहा है, जिससे वह सुरक्षित रहेगें।
परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने वाहनों में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की अपील की गई। साथ ही समस्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन रेडियम रिफ्लेक्टर लगाकर ही करें, ताकि रात्रिकालीन समय में दुर्घटना न हो।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

चांद प्रखंड की तीन दुग्ध समितियों के लिए अध्यक्ष पद पर नामांकन, कुल 21 पर्चे दाखिल चांद (कैमूर)।…
पूरी खबर पढ़ें →
सशक्त नारी, सुरक्षित कैमूर: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर डीएम सख्त सखी केंद्र में पीड़ित महिलाओं को…
पूरी खबर पढ़ें →
कलवारी के गोलवा में सड़क हादसे में युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
मोहनियां में हेरोइन तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 20.40 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार दूसरा आरोपी…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस विज्ञप्ति जगतगुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए बिहार विधानसभा…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर मालवा।* नगर में इन दिनों संचालित हो रहा मेला अब अव्यवस्थाओं के चलते बड़े विवाद का कारण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।