घर में घुसकर दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार ₹5,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* महिला संबंधी गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सागर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रहली पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में दर्ज प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी एवं एसडीओपी रहली सुश्री पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना रहली पुलिस द्वारा फरार एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। थाना रहली में अपराध क्रमांक 492/26, धारा 332(B), 127(2), 64(1), 351(3) बीएनएस एवं धारा 3(1)(w)(i), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में आरोपी रामबाबू पिता कृष्णा कुर्मी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सिमरिया हर्राखेड़ा, पर घर में घुसकर दुष्कर्म सहित गंभीर अपराध करने के आरोप हैं।
घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।
थाना रहली पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर तलाश एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय रखा गया था। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इनामी आरोपी ग्राम सिमरिया के खेत में छिपा हुआ है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना रहली पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। उक्त प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी रहली संजय ऋषिश्वर के नेतृत्व में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ,थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर,प्रधान आरक्षक 19 विनोद विश्वकर्म, प्रधान आरक्षक 265 अमित चौबे,आरक्षक 1845 राहुल पटेल,आरक्षक 1363 दिलीप दुबे ,गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई एसडीओपी रहली सुश्री पूजा शर्मा के निर्देशन में की जा रही है।
सागर पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों एवं अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। गंभीर अपराधों में संलिप्त होकर कानून से बचने का प्रयास करने वाले फरार आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







