शौचालय दिवस पर सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण, निगम की टीम ने नागरिकों को किया जागरूक
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत घंटाघर सार्वजनिक शौचालय का लिया जायजा, घर-घर पहुंचकर समझाई चार डस्टबिन पद्धति
कटनी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शौचालय दिवस के अवसर पर निगम की आईईसी टीम ने सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रखरखाव और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
घंटाघर सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण
अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 23 के रघुनाथगंज क्षेत्र स्थित घंटाघर सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शौचालय की स्वच्छता एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही केयरटेकर को नियमित साफ-सफाई करने और शौचालय का उपयोग करने वाले नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया।
घर-घर पहुंचकर समझाया कचरा प्रबंधन
वहीं, वार्ड क्रमांक 10 की नई बस्ती में काली जी मंदिर के समीप निगम की आईईसी टीम ने घर-घर संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान नागरिकों को कचरे के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन की जानकारी दी गई।
टीम ने चार बिन पद्धति के बारे में विस्तार से समझाते हुए गीले, सूखे, घरेलू हानिकारक एवं सैनिटरी कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में एकत्रित करने की अपील की। नागरिकों को बताया गया कि घरों से ही कचरे का पृथक्करण करने से उसके उचित निपटान और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया आसान एवं प्रभावी बनती है।
स्वच्छता में जनभागीदारी जरूरी
निगम की आईईसी टीम ने नागरिकों से घरों में चार अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग करने तथा सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
निगम का उद्देश्य स्वच्छता को केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी तक सीमित न रखते हुए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से जन आंदोलन का स्वरूप देना है।
—
रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📱 7509747686