Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

सात साल से फरार स्थाई वारंटी पवन उर्फ शनि ठाकुर गिरफ्तार, चार मामलों में पुलिस को थी तलाश दो स्थाई और दो गिरफ्तारी वारंट थे जारी, सुभाष चौक की गलियों में भागने की कोशिश नाकाम,

25 Nov 2026, 09:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सात साल से फरार स्थाई वारंटी पवन उर्फ शनि ठाकुर गिरफ्तार, चार मामलों में पुलिस को थी तलाश दो स्थाई और दो गिरफ्तारी वारंट थे जारी, सुभाष चौक की गलियों में भागने की कोशिश नाकाम, - कटनी, मध्य प्रदेश

सात साल से फरार स्थाई वारंटी पवन उर्फ शनि ठाकुर गिरफ्तार, चार मामलों में पुलिस को थी तलाश

दो स्थाई और दो गिरफ्तारी वारंट थे जारी, सुभाष चौक की गलियों में भागने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

कटनी। जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे आरोपी पवन उर्फ शनि ठाकुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से दो स्थाई वारंट और दो गिरफ्तारी वारंट जारी थे। पुलिस को चार अलग-अलग आपराधिक मामलों में उसकी लंबे समय से तलाश थी।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में फरार वारंटियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 25 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी सुभाष चौक के आसपास बाजार में घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी सुभाष चौक स्थित यूनियन बैंक की गली में जाता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने गलियों के रास्ते भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

हत्या के प्रयास सहित चार मामलों में था आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन उर्फ शनि ठाकुर (26), पिता सुरेश ठाकुर, निवासी शेर चौक, जालपा मढ़िया के पास कटनी के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली थाने में वर्ष 2019 और 2020 के दौरान अपराध क्रमांक 558/19, 746/19, 249/20 एवं 698/20 दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या के प्रयास और अवैध रूप से पैसों की मांग करने जैसे आरोप शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी अजाक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, पुष्पराज सिंह एवं आरक्षक दीपक तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

—

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📱 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वजीरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन l
Gaya25 Nov

वजीरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन l

प्रेस विज्ञप्ति वजीरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया दीदी अधिकार केन्द्र का उद्घाटन (घरेलू हिंसा…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सतलोक आश्रम इंदौर में हुए दिव्य धर्म यज्ञ दिवस के उपलक्ष्य में आगर के पंकज दास का सादगीपूर्ण दहेज मुक्त विवाह, पूर्व विधायक विपीन व
बांकेगंज चौकी क्षेत्र में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप अमीन नगर में 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल,
बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Bahraich25 Nov

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!