Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

नगर की स्वच्छता को लेकर संजीदा नगर निगम प्रशासन, गंदगी फैलाने वालों पर 2100 रुपये का जुर्माना चार क्षेत्रों के बाजारों में चला विशेष अभियान,

25 Nov 2026, 09:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नगर की स्वच्छता को लेकर संजीदा नगर निगम प्रशासन, गंदगी फैलाने वालों पर 2100 रुपये का जुर्माना चार क्षेत्रों के बाजारों में चला विशेष अभियान, - कटनी, मध्य प्रदेश

नगर की स्वच्छता को लेकर संजीदा नगर निगम प्रशासन, गंदगी फैलाने वालों पर 2100 रुपये का जुर्माना

चार क्षेत्रों के बाजारों में चला विशेष अभियान, दुकानों में डस्टबिन नहीं रखने और नालियों में कचरा डालने वालों पर हुई कार्रवाई

कटनी। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नगर निगम प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निगम की टीम द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में मंगलवार शाम नगर निगम की स्वच्छता टीम ने शहर के चार क्षेत्रों के बाजारों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों में डस्टबिन नहीं रखने, खुले में कचरा फैलाने तथा नालियों में अपशिष्ट डालने वाले दुकानदारों एवं अन्य लोगों के विरुद्ध कुल 2 हजार 100 रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया।

चार क्षेत्रों में हुई जुर्माने की कार्रवाई

स्वास्थ्य अधिकारी श्री कनोजिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इसमें क्षेत्र क्रमांक 1 में 600 रुपये, क्षेत्र क्रमांक 3 में 300 रुपये, क्षेत्र क्रमांक 5 में 500 रुपये तथा क्षेत्र क्रमांक 7 में 700 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय प्रभारी अतुल गुप्ता, दीपक अग्निहोत्री, संदीप बर्मन, तीरथ प्रसाद सहित स्वास्थ्य शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे।

दुकानदारों और नागरिकों से सहयोग की अपील

नगर निगम प्रशासन ने सभी दुकानदारों, ठेला व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें और कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें। सार्वजनिक स्थलों, सड़कों एवं नालियों में कचरा न डालें।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध आगे भी जुर्माने की कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने स्वच्छ एवं सुंदर कटनी के निर्माण में नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की है।

—

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📱 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वजीरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन l
Gaya25 Nov

वजीरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन l

प्रेस विज्ञप्ति वजीरगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फीता काटकर किया दीदी अधिकार केन्द्र का उद्घाटन (घरेलू हिंसा…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सतलोक आश्रम इंदौर में हुए दिव्य धर्म यज्ञ दिवस के उपलक्ष्य में आगर के पंकज दास का सादगीपूर्ण दहेज मुक्त विवाह, पूर्व विधायक विपीन व
बांकेगंज चौकी क्षेत्र में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप अमीन नगर में 18 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल,
बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Bahraich25 Nov

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बौंडी बंधा और साईं गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!