Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

हत्या के प्रयास के मामले में 12 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी रंगनाथनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद भेजा

24 Nov 2026, 11:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हत्या के प्रयास के मामले में 12 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी रंगनाथनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद भेजा - कटनी, मध्य प्रदेश

हत्या के प्रयास के मामले में 12 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

रंगनाथनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद भेजा जेल

कटनी। शहर के रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी सुरेश गिरि गोस्वामी निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड की शिकायत पर 23 नवंबर 2026 को थाना रंगनाथनगर में अपराध क्रमांक 493/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर लगातार दबिश दी। प्रकरण में आरोपी राज चौधरी, अजय चौधरी उर्फ चंदू और योगेश सोंधिया की तलाश की जा रही थी।

पुलिस टीम ने घेराबंदी और लगातार प्रयासों के बाद अजय चौधरी उर्फ चंदू (20 वर्ष), निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड तथा योगेश सोंधिया (26 वर्ष), निवासी दुर्गा मंदिर के पास नई बस्ती अधारकाप को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है। वहीं तीसरे आरोपी राज चौधरी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, उप निरीक्षक सतीश जाटव, सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह, विजयेन्द्र तिवारी सहित प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, अनिल विश्वकर्मा, पवन पाठक, लालजी यादव, रामनरेश शुक्ला, गोविंद पाठक, अर्जुन तिवारी तथा आरक्षक वीरेन्द्र, सतेन्द्र एवं महिला आरक्षक रुचिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई है। वहीं फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है।

—

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📱 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
Sagar24 Nov

9 दिसंबर को होगी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक (जीडी) सीधी भर्ती परीक्षा 2026…

पूरी खबर पढ़ें →
घर में घुसकर दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार ₹5,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Sagar24 Nov

घर में घुसकर दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार ₹5,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* महिला संबंधी गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़…

पूरी खबर पढ़ें →
વિનસકુમાર અમરચંદ સાવરીયા રૂા. ૮,૦૦,૦૦૦/- ની લાંચ લેતા ઝડપાયો
Ahmedabad24 Nov

વિનસકુમાર અમરચંદ સાવરીયા રૂા. ૮,૦૦,૦૦૦/- ની લાંચ લેતા ઝડપાયો

ઓડિટ ભવન, નવરંગપુરા, અમદાવાદ (પીડી સેન્ટ્રલ) ખાતે ફરજ બજાવતા આસિસ્ટન્ટ ઓડિટ ઓફિસર AAO (ક્લાસબી) વિનસકુમાર અમરચંદ સાવરીયા રૂા.…

पूरी खबर पढ़ें →
पति बेचारा दारोगा, पत्नी पटना की रानी: एक ‘सरकारी क्वार्टर’ वाली प्रेम-कहानी का फिल्मी पर्दाफाश! वाह रे कलयुग की गृहस्थी!
Bhagalpur24 Nov

पति बेचारा दारोगा, पत्नी पटना की रानी: एक ‘सरकारी क्वार्टर’ वाली प्रेम-कहानी का फिल्मी पर्दाफाश! वाह रे कलयुग की गृहस्थी!

पति बेचारा दारोगा, पत्नी पटना की रानी: एक 'सरकारी क्वार्टर' वाली प्रेम-कहानी का फिल्मी पर्दाफाश! वाह रे कलयुग…

पूरी खबर पढ़ें →
हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में मोतीनगर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, आरोपी अजय तिवारी गिरफ्तार
Sagar24 Nov

हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में मोतीनगर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, आरोपी अजय तिवारी गिरफ्तार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* महिला की गर्दन पर धारदार चाकू से किया था…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मेले में उमड़ रही भीड़ के बीच अव्यवस्थाओं का आलम, छेड़छाड़ की घटनाओं से महिला सुरक्षा पर उठे सवाल
error: Content is protected !!