Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

धोखाधड़ी कर किराए पर ली गई ₹11 लाख कीमत की टोयोटा हायराइडर कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

25 Nov 2026, 06:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धोखाधड़ी कर किराए पर ली गई ₹11 लाख कीमत की टोयोटा हायराइडर कार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खुरई के मार्गदर्शन में जिले में धोखाधड़ी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना खुरई शहर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर किराए पर ली गई टोयोटा हायराइडर कार को तत्परता से बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 22.11.2026 को फरियादी रोहित पिता चंद्रकुमार यादव निवासी खुरई, जिला सागर द्वारा थाना खुरई शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी चार पहिया वाहन टोयोटा हायराइडर क्रमांक MP 15 ZS 1520 को अमन कुर्मी एवं प्रतीक सिंह द्वारा विश्वास में लेकर किराए पर लिया गया था। निर्धारित समय पर वाहन वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा वाहन वापस नहीं किया गया तथा छलपूर्वक वाहन का उपयोग कर अमानत में खयानत एवं धोखाधड़ी की गई।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खुरई शहर में अपराध क्रमांक *344/26, धारा 318(4), 316(2), 3(5) बीएनएस* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना खुरई शहर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी अमन कुर्मी पिता निरन कुर्मी निवासी धामोनीपुरा, जिला विदिशा* को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया। पुलिस द्वारा प्रभावी पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपी के कब्जे से फरियादी की धोखाधड़ी से प्राप्त की गई टोयोटा हायराइडर कार क्रमांक **MP 15 ZS 1520, अनुमानित कीमत ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये)** बरामद कर जप्त की गई।

प्रकरण का दूसरा आरोपी प्रतीक सिंह अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

उक्त त्वरित एवं सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी खुरई शहर निरीक्षक योगेंद्र सिंह दांगी, उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय, आरक्षक 1656 धीरेन्द्र सिंह राजावत एवं आरक्षक अभिषेक नायक की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। सागर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अधिक किराया अथवा नियमित आमदनी का प्रलोभन देकर अपनी कार या अन्य वाहन किराए पर लगाने का प्रस्ताव दिया जाता है, तो बिना पूर्ण सत्यापन एवं विश्वसनीयता की जांच किए वाहन किसी को न सौंपें।

ऑनलाइन एप अथवा अन्य माध्यमों से वाहन किराए पर देने से पहले संबंधित व्यक्ति की पहचान, दस्तावेज एवं उसकी वास्तविक जानकारी का अनिवार्य रूप से सत्यापन करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तिलक कॉलेज में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,
Katni25 Nov

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तिलक कॉलेज में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत तिलक कॉलेज में जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित विद्यार्थियों को…

पूरी खबर पढ़ें →
जैन धर्मशाला और स्कूल की संपत्ति को लेकर फिर भड़का विवाद, परिसर के बाद कोतवाली थाने में भी भिड़े दोनों पक्ष धर्मशाला में मालिकाना हक को लेकर शुरू हुई कहासुनी हाथापाई में बदली,
बजरंग कटाए घाट मेला शहर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का मंच : मनीष पाठक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, बच्चों और युवाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मोहा
दिवारी की थाप पर जाग उठी चार सौ वर्षों की विरासत, भापेल में लोकसंस्कृति का विराट उत्सव
Sagar25 Nov

दिवारी की थाप पर जाग उठी चार सौ वर्षों की विरासत, भापेल में लोकसंस्कृति का विराट उत्सव

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*4 2 मंडलियों ने बुंदेली परंपरा को दिया जीवंत स्वरूप;…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Nov

ખડકી-વેજલપુર રોડ પર નીલગાય સાથે બુલેટ અથડાતાં બે યુવકોનાં મોત

દેવરાજ કોલેજ સામે અકસ્માતની ઘટના, ગોધરા સિવિલ હોસ્પિટલમાં સારવાર દરમિયાન બંનેનું મોત કાલોલ તાલુકાના ખડકી-વેજલપુર રોડ પર દેવરાજ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!