Dhamtari
34 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर संदेह; पुलिस कर रही पूछताछ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


34 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर संदेह; पुलिस कर रही पूछताछ
माथे, ठुड्डी, पैर और भुजा पर मिले चोट के निशान, बाहनापथरा गांव में हुई घटना से सनसनी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
नगरी,धमतरी/ जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम – बाहनापथरा (कोटाभर्रीडीह) में 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला घर की परछी में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी। उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट के निशान पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतिका के पति पर प्रथम दृष्टया संदेह जताते हुए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका सत्याबाई कमार के पति राजकुमार कमार ने बताया कि 25 नवंबर की शाम करीब 7 बजे वह स्टॉप डैम में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल को देखने गया था। रात करीब 8 बजे जब वह घर लौटा तो पत्नी घर की परछी में गंभीर रूप से घायल हालत में छटपटा रही थी। उसके माथे, ठुड्डी, पैर और भुजा में चोट के निशान थे। कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई।
इसके बाद राजकुमार कमार ने ग्राम कोटाभर्रीडीह निवासी सत्यवान ध्रुव को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सत्यवान ध्रुव मौके पर पहुंचे, जहां महिला का शव कंबल से ढका हुआ मिला। कंबल हटाने पर शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट के निशान दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पन्ना वन परिक्षेत्र की मनकी बीट में मृत बाघिन का पोस्टमार्टम एवं शवदाह संपन्न जांच और वैधानिक कार्यवाही…
पूरी खबर पढ़ें →
> *झिंझाना के चौसाना में दो सगे भाइयों का विवाद: खाना बनानें को लेकर दो भाई में मारपीट…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी का प्रयास नाकाम, 15 बोरी डीएपी के साथ चार लोग पकड़े गए नौतनवा…
पूरी खबर पढ़ें →
कोरबा। औद्योगिक विकास और खनिज संपदा के लिए देशभर में पहचान रखने वाले कोरबा जिले में विकास की…
पूरी खबर पढ़ें →
छत्तीसगढ़ धमतरी से एक बड़ी खबर ईडी की टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है रिपोर्टर मिथलेश…
पूरी खबर पढ़ें →
छत्तीसगढ़ धमतरी से एक बड़ी खबर ईडी की टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है रिपोर्टर मिथलेश…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।