Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

एमडी ड्रग्स तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे 94.70 ग्राम एमडी ड्रग्स की बरामदगी के मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार, डग रोड पर दुर्गपुरा चौकी

28 Nov 2026, 07:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एमडी ड्रग्स तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे 94.70 ग्राम एमडी ड्रग्स की बरामदगी के मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार, डग रोड पर दुर्गपुरा चौकी - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश
आगर-मालवा, 28 नवंबर।** जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आगर-मालवा पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना बड़ौद में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित आरोपी दशरथ सिंह सौंधिया को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डग रोड स्थित दुर्गपुरा चौकी के समीप घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी राजस्थान के झालावाड़ जिले का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बड़ौद पुलिस को यह सफलता मिली है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

**94.70 ग्राम एमडी ड्रग्स के मामले से जुड़ा है आरोपी**

मामले की शुरुआत 24 अगस्त 2026 को हुई थी। उस दिन बड़ौद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुराड़िया में पुरानी गिट्टी मशीन के पीछे गौशाला रोड पर कार्रवाई की थी। इस दौरान आरोपी दानु सिंह सौंधिया राजपूत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 94.70 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स, एक विवो मोबाइल और एक प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त की गई थी। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 95 हजार रुपए बताई गई थी। इसी प्रकरण में दशरथ सिंह सौंधिया की तलाश की जा रही थी।

**बस का इंतजार कर रहा था, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा**

28 नवंबर को थाना प्रभारी निरीक्षक रूपसिंह बैस को सूचना मिली कि फरार आरोपी दशरथ सिंह डग रोड पर दुर्गपुरा चौकी के पास बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने वहां से जाने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी दशरथ सिंह सौंधिया निवासी ग्राम तिसाई, थाना डग, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के विरुद्ध थाना बड़ौद में अपराध क्रमांक 208/2026 के तहत धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज है।

**पुलिस टीम की रही अहम भूमिका**

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपसिंह बैस, सहायक उपनिरीक्षक दरबार सिंह पंवार, प्रधान आरक्षक हेमंत सिसोदिया, अर्जुन बागड़ी, राकेश शर्मा, सतीश मोदी तथा आरक्षक आकाश टेकाम और सुग्रीव की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े फरार आरोपियों की धरपकड़ की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-
Pali28 Nov

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर "बालविवाह को कहे ना" जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kondagaon28 Nov

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बच्चों ने खेल, बौद्धिक क्षमता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखेरा जलवा, विधायक नीलकंठ टेकाम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आँवराभाटा का दबदबा, प्राथमिक वर्ग में तरईबेड़ा और माध्यमिक वर्ग में आँवराभाटा…

पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर जिले में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी कलेक्टर आशीष तिवारी ने निर्धारित किए 85 उपार्जन केंद्र, 20 जनवरी 2027 तक होगी खरीदी किसानों को मिलेगा…
पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा
Sonbhadra28 Nov

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने वाली नहर का कलेक्टर ने लिया जायजा, गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश किरहाई पिपरिया में निर्माणाधीन एलबीसी नहर का किया निरीक्षण
error: Content is protected !!