A2Z सभी खबर सभी जिले की
कांठ: बुलडोजर वाली अनोखी बारात….! बुलडोजर से चढ़ाई बारात पुलिस ने की कार्रवाई, बुलडोजर भी किया सीज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



कांठ (मुरादाबाद)। थाना कांठ क्षेत्र के उमरी कलां में एक दूल्हा बुलडोजर पर सवार होकर जब दुल्हन लेने के लिए निकला तो चर्चा यह बुलडोजर वाली बारात चर्चा का विषय बन गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दूल्हे के साथ बुलडोजर पर 15 अन्य युवक भी बैठे दिखाई दे रहे हैं और दूल्हा खुद सिगरेट के धुएं के छल्ले हवा में उड़ाता दिख रहा है। यह वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया तो कांठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर को सीज कर दिया है।

कांठ थाना क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां निवासी उस्मान की बारात आठ जून को जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के अंतर्गत आने वाले कस्बा सहसपुर में गई थी। दूल्हा अपने घर से बारातियों के साथ बुलडोजर पर सवार होकर दुल्हन लेने निकला तो चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान उसके साथ बुलडोजर पर अन्य बाराती भी सवार थे और बैंड-बाजे एवं ढोल-नगाड़ों पर डांस कर रहे थे। तमाम लोगों ने बुलडोजर वाली इस अनोखी बारात का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसमें बुलडोजर पर सवार दूल्हा सिगरेट के धुएं से छल्ले उड़ा रहा था। कांठ थाना क्षेत्र में पहली बार देखी गई ऐसी बुलडोजर वाली बारात का जब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफर्मों पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ, तब अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और इसे यातायात के नियमों का उल्लंघन मानते हुए कांठ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर पुलिस ने बारात में इस्तेमाल किए गए बुलडोजर का अब संबंध धाराओं में चालान किया है, साथ ही पुलिस ने बुलडोजर को भी कब्जे में लेकर उसे चीज किए जाने की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने “वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़” वह जानकारी देते हुए बताया कि यह यातायात नियमों के उल्लंघन, जिस पर यह कार्रवाई की गई है।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने पर दिया जोर, पदाधिकारियों ने लिया…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
पारदर्शी व्यवस्था, सुरक्षित भविष्य की ओर सशक्त कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *छतरपुर नेपाल में आई त्रासदी ने हजारों परिवारों को…
पूरी खबर पढ़ें →