Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मंडावली थाना प्रभारी लाइन हाजिर, आरोपी थाने से फरारः बिजनौर एसपी अभिषेक झा ने 3 अन्य थाना प्रभारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की

17 Jul 2026, 03:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

AddText 07 17 02.58.59

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक झा ने मंडावली थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई एक किशोरी भगाने के आरोपी के थाने से फरार होने के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में की गई। इसके साथ ही, जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से तीन अन्य थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है।

एसपी झा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंडावली थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। शेरकोट के थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को मंडावली का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नांगल थाना प्रभारी रामप्रताप सिंह को नांगल से हटाकर शेरकोट थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हल्दौर थाना अंतर्गत अमहेडा चौकी पर तैनात अन्नू कुमारी को नांगल का थाना प्रभारी बनाया गया है।

यह कार्रवाई मंडावली क्षेत्र में हुई एक घटना से जुड़ी है। हाल ही में एक युवक एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने तीन दिन पहले आरोपी युवक को हिरासत में लिया था। शुक्रवार शाम को यह युवक अचानक थाने से फरार हो गया, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

 

थाना पुलिस ने देर रात तक इस मामले को दबाने का प्रयास किया। हालांकि, देर रात को जब पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा को पूरे मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गोगामेड़ी तृतीय भंडारे का आयोजन, एडवोकेट ममता अग्रवाल को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश का दायित्व
Saharanpur06 Sep

गोगामेड़ी तृतीय भंडारे का आयोजन, एडवोकेट ममता अग्रवाल को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश का दायित्व

अगम शर्मा जिला संवाददाता गोगामेड़ी तृतीय भंडारे का आयोजन, एडवोकेट ममता अग्रवाल को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा और सफलता के नए द्वार खोलेगी सील इंस्टीट्यूट की नई शाखा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ, बोले—छात्रों के सपनों को सफलता के पंख देने का कार्य कर रहा संस्थान
नागपुर में बिजली चोरों पर महावितरण का महाझटका, अब चोरी पकड़ी तो नाम-पता होगा सार्वजनिक
Nagpur06 Sep

नागपुर में बिजली चोरों पर महावितरण का महाझटका, अब चोरी पकड़ी तो नाम-पता होगा सार्वजनिक

समीर वानखेडे ब्युरो चीफ: बिजली चोरी करने वालों की अब खैर नहीं। महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: पूर्व थानाध्यक्ष आत्महत्या मामला, हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग में महिला समेत तीन गिरफ्तार
Basti06 Sep

बस्ती: पूर्व थानाध्यक्ष आत्महत्या मामला, हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग में महिला समेत तीन गिरफ्तार

बस्ती: वाल्टरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष आत्महत्या मामले का पर्दाफाश, हनीट्रैप-ब्लैकमेलिंग में महिला समेत तीन गिरफ्तार हनीट्रैप का जाल:…

पूरी खबर पढ़ें →
चीचली थाना अंतर्गत बाजार के दिन ओवर लोड सवारी बैठाई जा रही है।
Narsimhapur06 Sep

चीचली थाना अंतर्गत बाजार के दिन ओवर लोड सवारी बैठाई जा रही है।

नरसिंहपुर जिले के तहसील गाडरवारा के अंतर्गत चीचली थाना अंतर्गतबाजार के दिन ओवरलोड गाड़ियां चलाई जा रही है…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!