
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 28 जुलाई 2026 ।।
नागपुर, महाराष्ट–:: नागपुर शहर में आज मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे के बीच लगभग 104.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। जमकर हुई बारिश से नागपुर शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जीससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। आज हुई तेज बारिश से शहर की सड़कें और नीचले हिस्से जलमग्न हो गए, जिससे यातायात और जनजीवन भी प्रभावित हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत मौसम विभाग- आईएमडी, , क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र- आरएमसी, नागपुर ने नागपुर, भंडारा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।, तेज हवाएं चलनै और छिटपुट स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया गया है।



