Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Shamli

ठेकेदार पर दो भतीजों से जबरन मजदूरी कराने और मजदूरी न देने का आरोप

01 Sep 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ठेकेदार पर दो भतीजों से जबरन मजदूरी कराने और मजदूरी न देने का आरोप - SHAMLI, उत्तर प्रदेश

संवाददाता मोहित कुमार

कांधला। थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने कैराना निवासी ठेकेदार पर अपने दो भतीजों से हरियाणा के खरखौदा में जबरन मजदूरी कराने तथा मजदूरी का भुगतान नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि ठेकेदार ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन छीन लिए और वापस नहीं किए। मामले को लेकर मंगलवार को पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

नई बस्ती निवासी गुलजार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भतीजे सावेज और साकिब को कैराना निवासी एक ठेकेदार काम दिलाने का झांसा देकर हरियाणा के खरखौदा ले गया था। आरोप है कि वहां दोनों से जबरन काम कराया गया, लेकिन काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। गुलजार का आरोप है कि ठेकेदार ने दोनों भतीजों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए और काफी कहने के बावजूद वापस नहीं किए। इसके बाद गुलजार अपने दोनों भतीजों के साथ कांधला थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।​

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्टीय लोक अदालत अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत में प्रतिभाग कर आपसी सुलह-समझौते से मामलों का कराएं निस्तारण
Hamirpur03 Sep

12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्टीय लोक अदालत अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत में प्रतिभाग कर आपसी सुलह-समझौते से मामलों का कराएं निस्तारण

सवाददाताः समसुद्दीन शेख हमीरपुर दिनांक: 02 सितम्बर 2026 *12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत* *अधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रातेसाद, पक्षकार बढ-चढकर उठा रहे लाभ विभिन्न दीवानी, आपराधिक, परक्राम्य लिखत एवं वैवाहिक मामलों का सृलह-समझौते के आधार पर सफल निस्तारण
Hamirpur03 Sep

मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रातेसाद, पक्षकार बढ-चढकर उठा रहे लाभ विभिन्न दीवानी, आपराधिक, परक्राम्य लिखत एवं वैवाहिक मामलों का सृलह-समझौते के आधार पर सफल निस्तारण

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 02 सितम्बर 2026 *मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रतिसाद, पक्षकार बढ़-चढ़कर…

पूरी खबर पढ़ें →
डीएमसीएच में 7 सितंबर से शुरू होगी बड़ी सुविधा
Darbhanga03 Sep

डीएमसीएच में 7 सितंबर से शुरू होगी बड़ी सुविधा

डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा दरभंगा, 2 सितंबर 2026। डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य…

पूरी खबर पढ़ें →
*बल्लारपुर: भारतीय जीवन बीमा एजेंट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल कळमकर का सम्मान*
Chandrapur03 Sep

*बल्लारपुर: भारतीय जीवन बीमा एजेंट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल कळमकर का सम्मान*

*बल्लारपुर |* भारतीय जीवन बीमा एजेंट एसोसिएशन, बल्लारपुर ब्रांच की ओर से 2 सितंबर 2026 को महिपाल बाबा…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भाकियू टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Moradabad03 Sep

कांठ में भाकियू टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

KANTH (MORADABAD)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन की मासिक बैठक बुधवार को तहसील परिसर कांठ में आयोजित की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!