Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Tikamgarh

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे MP हाईकोर्ट के 30 वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

01 Sep 2026, 05:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे MP हाईकोर्ट के 30 वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त - टीकमगढ़, मध्य प्रदेश

जबलपुर: सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने 31 अगस्त को एक बैठक में गुजरात हाईकोर्ट के जज जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है. जबलपुर में फिलहाल जस्टिस विवेक रूसिया मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के प्रभारी चीफ जस्टिस थे. यह पद जस्टिस संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद से खाली हो गया था.

सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने अपनी 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है. सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान हाईकोर्ट और जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के लिए भी मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है. सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम वाली की इस बैठक में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के साथ सुप्रीम कोर्ट के चार अन्य जज भी शामिल थे.गुजरात हाईकोर्ट में जज थे जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे*

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे का जन्म 16 जुलाई 1969 में हुआ था. उन्होंने बीएससी केमिस्ट्री और 1990 में एलएलबी की थी और 1993 से गुजरात में वकालत कर रहे थे. 2016 में उन्हें गुजरात हाईकोर्ट के

अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था. जस्टिस अल्पेश यशवंत ने गुजरात राज्य सरकार के साथ लंबे समय तक काम किया है. वे साल 2002 से 2007 तक एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर रहे हैं. इसके साथ ही वे सेंट्रल एक्साइज और कस्टम डिपार्टमेंट के स्टैंडिंग काउंसिल रहे हैं.

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे. जबलपुर में वह पूर्व चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की जगह लेंगे. जस्टिस संजीव सचदेवा के जाने के बाद जस्टिस विवेक रूसिया मध्य प्रदेश के अस्थाई मुख्य न्यायाधीश बनाये गए थे.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राशन माफियाओं पर सागर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब
Sagar02 Sep

राशन माफियाओं पर सागर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा: 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज, लाखों का खाद्यान्न गबन बेनकाब

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गरीबों के हक का राशन हड़पने वाले राशन…

पूरी खबर पढ़ें →
राहुल गांधी पर FIR के विरोध में शहर कांग्रेस ने वाटर कैनन और पुलिस की झूमा झटकी के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला घसीटकर किया पुतला दहन
Sagar02 Sep

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में शहर कांग्रेस ने वाटर कैनन और पुलिस की झूमा झटकी के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला घसीटकर किया पुतला दहन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशव्यापी आह्वान पर…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर निकाय चुनाव से पहले रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख कीमती डायमंड जैसे धातु जब्त 5534.20 कैरेट वजन के छह पैकेट और 62 हजार रुपए नकद बरामद, दो संदिग्धों से पूछताछ
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाते हुए डकरा बाजार में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, बोलेरो और कार को मारी टक्कर।।
Ranchi02 Sep

नो एंट्री की धज्जियां उड़ाते हुए डकरा बाजार में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, बोलेरो और कार को मारी टक्कर।।

नो एंट्री की धज्जियां उड़ाते हुए डकरा बाजार में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, बोलेरो और कार को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!